श्री अग्रसेन जयंती पर अन्न क्षेत्र में हुआ भोजन सेवा कार्यक्रम, साधु-संतों ने किया श्री राम कीर्तन
अग्रवाल समाज समिति के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में सीताराम मंदिर के अन्न क्षेत्र में संतों और जरूरतमंदों को भोजन कराया गया।

गंगापुर सिटी के पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री सीताराम जी मंदिर के अन्न क्षेत्र में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में अग्रवाल भवन ट्रस्ट की ओर से आयोजित भोजन सेवा कार्यक्रम के दौरान भोजन करते संत व अन्य लोग।
गंगापुर सिटी में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम के तहत मंगलवार, 6 अक्टूबर को अग्रवाल भवन ट्रस्ट द्वारा पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री सीताराम जी मंदिर के अन्न क्षेत्र में भोजन व्यवस्था की गई।
अग्रवाल भवन ट्रस्ट अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत अन्न क्षेत्र व्यवस्थापक कालूराम अध्यापक के सानिध्य में उपस्थित सभी साधु, संतों और जरूरतमंद लोगों द्वारा श्री राम कीर्तन से हुई। इसके बाद पंगत लगाकर श्री अग्रसेन जयंती के पावन पर्व पर सभी को भोजन सेवा कराई गई और भेंट दी गई।
इस अवसर पर अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष मोहन कुनकटा, जिलाध्यक्ष गोविंद बरनाला, अग्रवाल शिक्षण संस्थान अध्यक्ष दीनदयाल मच्छीपुरा, महेंद्र गर्ग, ओमप्रकाश घी, आलोक मालधनी, नवल बाडासावंटा सहित अग्रवाल समाज के बन्धु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अन्न क्षेत्र में भोजन सेवा के साथ श्री राम कीर्तन और जरूरतमंद लोगों को सेवा प्रदान की गई।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
