गंगापुर सिटी: 1 से 11 अक्टूबर तक मनाया जाएगा 11 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव
अग्रवाल समाज समिति की बैठक में तय हुई 11 दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और शोभायात्रा का होगा आयोजन।

गंगापुर सिटी में हॉल के भीतर बैठक करते अग्रवाल समाज के पदाधिकारी।
गंगापुर सिटी में श्री अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज समिति की ओर से 1 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक 11 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए अग्रवाल समाज समिति गंगापुर सिटी कार्यकारिणी एवं जयंती कार्यक्रम संयोजकों सहित समाज की विभिन्न इकाइयों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों की बैठक 21 सितंबर 2026 सोमवार को अग्रवाल धर्मशाला स्टेशन रोड गंगापुर सिटी में अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष मोहन कुनकटा की अध्यक्षता में हुई।
अग्रवाल समाज समिति महामंत्री सतीश महसवा ने बताया कि बैठक में अग्रसेन जयंती कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इसमें अग्रवाल महिला संगठन, युवा संगठन, कर्मचारी संगठन, भवन ट्रस्ट, शिक्षण संस्थान और मिर्जापुर इकाई के कार्यक्रम तय किए गए।
2 अक्टूबर को अग्र मैराथन अग्रवाल महिला संगठन गंगापुर सिटी की तीनों इकाइयों के संयोजन में आयोजित होगी। इसी दिन तहसील अग्रवाल महिला संगठन गंगापुर सिटी के तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला स्टेशन रोड पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसकी संयोजिका सरिता गुप्ता और आरती आर्य रहेंगी।
3 और 4 अक्टूबर को पुरानी अनाज मंडी में विशाल अग्रसेन मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, श्री अग्रसेन महाआरती एवं डांडिया कार्यक्रम होंगे। इनके संयोजक अशोक मंगल, अरूण गुप्ता, दिनेश सेवा, अनिल गुप्ता, मनीष गुप्ता, वासुदेव बंसल, वीरेंद्र आर्य, रमेश नाबालिग, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, आकाश गुप्ता, नरेश गुप्ता, चन्द्रप्रकाश गुप्ता और प्रेमचंद गुप्ता रहेंगे।
4 अक्टूबर को सुबह 7 बजे बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता अग्रवाल कर्मचारी विकास समिति गंगापुर सिटी के तत्वावधान में होगी। इसके संयोजक बालकृष्ण बंसल और डॉ विकास गुप्ता होंगे। इसी दिन अग्रवाल धर्मशाला स्टेशन रोड पर अग्रवाल महिला सेवा समिति गंगापुर सिटी के संयोजन में महिलाओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसकी संयोजक अंजू मालधनी और रिचा मंगल रहेंगी।
6 अक्टूबर को अग्रवाल धर्मशाला स्टेशन रोड पर सुंदरकांड एवं भजन कार्यक्रम होगा। इसका आयोजन अग्रवाल महिला सेवा समिति गंगापुर सिटी की ओर से किया जाएगा और संयोजक संजना मित्तल रहेंगी।
7 अक्टूबर बुधवार को अग्रवाल महिला सेवा समिति गंगापुर सिटी की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में मेंहदी, रंगोली व मांडना, प्रश्नोत्तरी और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसकी संयोजिका सुनीता तुलाराम, सुमन घी, साक्षी अग्रवाल, देवल अग्रवाल, शिप्रा गोयल, मंजू मंगलम, रीना खन्ना और सरिता बजाज रहेंगी।
8 अक्टूबर गुरूवार को अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल महिला सेवा समिति की ओर से रस्सा कशी, बिना गैस की रेसेपी और जलेबी कूद प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसकी संयोजिका सरोज गर्ग, रति सिंघल, सुनीता सिंघल और अनिता पंसारी रहेंगी।
9 अक्टूबर शुक्रवार को उदेई मोड़ चौराहे पर अल्पाहार कार्यक्रम होगा, जिसके संयोजक महेश सर्वेयर रहेंगे।
10 अक्टूबर शनिवार को मधुवन रिसोर्ट में जिला महिला संगठन के तत्वावधान में घूमर नृत्य कार्यक्रम होगा। इसकी संयोजिका सुनीता सिंघल, सरिता गुप्ता, अर्चना गोयल और अनामिका सिंघल रहेंगी। इसी दिन सांय 4 बजे युवा अग्रवाल संगठन मिर्जापुर के तत्वावधान में अग्र चेतना मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। इसके संयोजक गौरव मंगल, धीरज गुप्ता और विशाल गुप्ता रहेंगे।
अग्रवाल महिला संगठन मिर्जापुर के तत्वावधान में 1 अक्टूबर गुरूवार को रंगोली, गुब्बारा बचाओ, रुमाल क्षुपपट्टा, फौक दौड़, कुर्सी दौड़ और जलेबी लपक प्रतियोगिता होगी। इसकी संयोजिका सुनीता आर्य, सुमन गुप्ता, वन्दना गुप्ता, बबीता जिन्दल, प्रतीभा अग्रवाल और ममता गुप्ता रहेंगी। 2 अक्टूबर शुक्रवार को श्री अग्रसेन सतरंगी महोत्सव दोपहर 1 बजे से सोनी मैरिज होम मिर्जापुर में होगा। इसका संयोजन निशा गोयल और अनामिका सिंघल करेंगी।
11 अक्टूबर को श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अवसर पर अग्रवाल समाज की विभिन्न इकाइयों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह 5 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। अग्रवाल समाज समिति गंगापुर सिटी की प्रभात फेरी अग्रवाल खण्डेलवाल धर्मशाला ट्रस्ट (श्री बद्रीनाथ जी मंदिर), अग्रवाल समाज समिति उदेई मोड़ की प्रभात फेरी उदेई मोड़ चौराहे तथा अग्रवाल समाज समिति मिर्जापुर की प्रभात फेरी मित्तल स्कूल मुख्य डाकघर, मिर्जापुर से प्रारंभ होगी। ये प्रभात फेरियां शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए अग्रवाल समाज गंगापुर सिटी के मुख्य कार्यालय अग्रवाल खण्डेलवाल धर्मशाला ट्रस्ट (श्री बद्रीनाथ जी मंदिर) पहुंचेंगी, जहां सुबह 6.45 पर ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा।
सुबह 7.45 पर अग्रवाल भवन ट्रस्ट स्टेशन रोड, सुबह 9 बजे अग्रसेन सेवा सदन उदेई मोड़ और सुबह 9.45 पर अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा।
दोपहर 1 बजे अग्रवाल समाज की आम सभा अग्रवाल धर्मशाला स्टेशन रोड पर रखी गई है। इसमें पुरस्कार वितरण, भामाशाह सम्मान तथा समाज की विभिन्न इकाइयों के आय व्यय व प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाएंगे। दोपहर 3 बजे सेवाधिकारी का चयन होगा और सांय 4 बजे विशाल श्री अग्रसेन शोभायात्रा निकाली जाएगी।
शोभायात्रा की जिम्मेदारी मिर्जापुर समिति को दी गई है। इसके संयोजक रवि गुप्ता, योगेश अग्रवाल, धीरज अग्रवाल और बनवारी लाल रहेंगे। शोभायात्रा का समापन अग्रवाल कन्या महाविद्यालय जयपुर रोड पर होगा।
बैठक में गंगापुर सिटी नगरपरिषद में निर्वाचित अग्रवाल समाज के सभापति और सभी पार्षदों का सम्मान करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में अग्रवाल समाज समिति गंगापुर सिटी का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा वार्षिक आय व्यय का विवरण सदन के समक्ष रखा गया।
बैठक में मिर्जापुर अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता, समिति उपाध्यक्ष मोहन मित्तल, कोषाध्यक्ष कैलाश गुप्ता, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश गुट्टा, प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र गर्ग, महिला जिलाध्यक्ष रेखा गर्ग, संरक्षक सरोज गर्ग, तहसील महिला अध्यक्ष सुमन आर्य, महिला सेवा समिति अध्यक्ष सुनीता सरल, मिर्जापुर महिला महामंत्री जया सिंघल, कर्मचारी विकास समिति अध्यक्ष राधामोहन गोयल, भवन ट्रस्ट अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, अग्रवाल खण्डेलवाल धर्मशाला ट्रस्ट अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, युवा संगठन अध्यक्ष गंगापुर सिटी सौरभ कुनकटा, उदेई मोड़ ललित गुप्ता, शिक्षण संस्थान महामंत्री गिर्राज अकाउंटेट, उदेई मोड़ महामंत्री दिनेश मेडी, गोविंद टोकसी, मनीष जीवली, रवि डीलर, वेदप्रकाश मंगल, राधेश्याम बुकसेलर, शिवदयाल सैंगनपुरा, वेदप्रकाश अध्यापक, महेश प्रोपर्टी, गोपाल सलेमपुर, हेमेंद्र मित्तल, गोपाल सेवा, बाबूलाल कुनकटा, रामावतार ढोला, मनोहर गुप्ता, ओमप्रकाश घी, संजय आर्य, कैलाश सरमथुरा, गोपाल बैराडा, सुरेश रायपुर, मंगती अकाउंटेट, देवेश बंसल, राजेन्द्र SRM, कैलाश मित्तल, अनिल रिंकू, रमेश सरमथुरा, प्यारेलाल गर्ग, ब्रजेश गांगरदा, रमेश मधुवन, पूरणमल बाडासांवटा, बालकृष्ण बंसल सहित विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी व अग्रवाल बन्धु उपस्थित थे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
