70वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता के लिए राज्यभर से आने वाली टीमों का पंजीयन पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर सिटी में शुरू हो गया है। अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार बालक वर्ग में 32 और बालिका वर्ग में 31 टीमों ने अपना पंजीयन करा लिया है। कुछ टीमें अभी रास्ते में हैं, जिनके देर रात तक पंजीयन स्थल पर पहुंचने की संभावना है।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और दल प्रभारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्रीमती राजेन्द्री मीणा, प्रधानाचार्य एवं सहसंयोजक ने संपूर्ण पंजीयन व्यवस्था को नौ संभागों में बांटा है। आने वाले सभी प्रतियोगियों के लिए उचित व्यवस्थाएं की गई हैं। पंजीयन के लिए प्रत्येक संभाग में छात्र और छात्रा दोनों वर्गों के लिए अलग-अलग प्रधानाचार्य स्तर के अधिकारी को प्रभारी बनाया गया है, जबकि चार अन्य कार्मिकों को सदस्य नियुक्त किया गया है।

श्रीमती राजेन्द्री मीणा, प्रधानाचार्य एवं सहसंयोजक 70वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय कबड्डी प्रतियोगिता ने स्वयं पंजीयन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और दल प्रभारियों से परिचय प्राप्त कर उनका स्वागत किया। आने वाले मेहमानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पंजीयन स्थल पर कार्यरत कार्मिकों के लिए जलपान एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था भी की गई।

उन्होंने बताया कि दल प्रभारियों तथा बीकानेर से नियुक्त निर्णायक मंडल और स्थानीय निर्णायक मंडल की बैठक शाम सात बजे हायर सेकेंडरी स्कूल के हाल में आयोजित की जाएगी।

देवीलाल जी मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा, सवाई माधोपुर एवं राजेन्द्री मीणा, प्रधानाचार्य, सहसंयोजक प्रतियोगिता तथा रूप सिंह ने मैदान प्रभारी के साथ जाकर सामने के मैदान का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

कार्य व्यवस्था में लगे सभी कार्मिकों के साथ रूप सिंह जी ने दलों के आवास स्थल तक आने-जाने की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया। खिलाड़ियों और दल प्रभारियों को आवास स्थल तक पहुंचने में किसी प्रकार की अनावश्यक असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया।

इस प्रकार 70वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता के लिए पंजीयन प्रक्रिया जारी है और राज्यभर से पहुंच रही टीमों के पंजीयन के साथ प्रतियोगिता की तैयारियां आगे बढ़ रही हैं।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story