फिट इंडिया मूवमेंट के तहत संडेज ऑन साइकिल अभियान एक ऐतिहासिक पड़ाव पर पहुंचने जा रहा है। इस सप्ताह देशभर में इसके 100वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। सवाई माधोपुर में जिला मुख्यालय स्थित मानटाउन गर्ल्स स्कूल से साइकिल रैली और विभिन्न फिटनेस गतिविधियों के माध्यम से इस विशेष आयोजन की शुरुआत होगी।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के भारतीय खेल प्राधिकरण, माय भारत केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा जिला खेल अधिकारी कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षा विभाग के समन्वय से यह आयोजन किया जाएगा। इसके तहत जिले में फिट इंडिया अभियान से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी।

इस ऐतिहासिक संस्करण का नेतृत्व केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मुंबई के गिरगांव चौपाटी से करेंगे। वहीं, भारतीय ओलंपिक आंदोलन के उत्सव के रूप में देश के प्रत्येक जिले में भी इस अभियान के तहत अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

संडेज ऑन साइकिल के 100वें संस्करण को ओलंपिक के तीन प्रमुख मूल्यों उत्कृष्टता, सम्मान और मित्रता को समर्पित किया गया है। इस बार आयोजन की थीम “पेडलिंग टुवर्ड्स इंडियाज़ ओलंपिक ड्रीम” रखी गई है। इसका उद्देश्य भारत की खेल उत्कृष्टता का उत्सव मनाने के साथ अधिक फिट भारत का निर्माण करना और भविष्य में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने की राष्ट्र की आकांक्षा को मजबूती देना है।

यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “फिटनेस का डोज़, आधा घंटा रोज़” और “मोटापे के विरुद्ध लड़ाई” के विजन को भी आगे बढ़ाएगा। अभियान के माध्यम से लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करने के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

यह पहल फिटनेस और स्थायित्व को बढ़ावा देने के साथ शहरों, कस्बों और गांवों के समुदायों को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास है। इसके तहत सामूहिक साइकिल रैली, फिटनेस गतिविधियां, नशा मुक्ति पर जागरूकता अभियान तथा खेल हस्तियों और फिटनेस प्रेमियों के साथ संवाद आयोजित किए जाएंगे।

संडेज ऑन साइकिल का 100वां संस्करण देशभर में साइकिलिंग, फिटनेस और ओलंपिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ भारत के ओलंपिक सपने को जनभागीदारी से जोड़ने का अवसर बनेगा।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story