गोवर्धन। गोवर्धन धाम में श्री भगवत कृपा मंडल के तत्वाधान में चल रही श्रीमद्भागवत जी की कथा आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि गिरिराज महाराज के चरणों में आज प्रातः 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक 108 ब्राह्मणों द्वारा मूल पाठ का पठन किया गया। जगत कल्याण हेतु प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हवन की विधि संपन्न होती है, जबकि दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक कथा प्रवक्ता पंडित श्री बनवारी लाल जी शास्त्री द्वारा श्रीमद्भागवत जी के प्रवचन आयोजित किए जाते हैं।

आज कथा के पंचम दिवस पर कथा व्यास जी ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला, कालिया नाग मर्दन, माखन चोरी तथा गोवर्धन पूजा की कथा भक्तों को सुनाई। इस अवसर पर कथा स्थल पर विशेष रूप से साउथ अफ्रीका से उत्कर्ष जी शर्मा, भागवत प्रवक्ता जगदीश जी शास्त्री, पंडित दिनेश जी शास्त्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कथा प्रांगण में मुख्य यजमान मनीष शर्मा (भोपाल), प्रहलाद सिंह जी, अशोक जी सोनी, पूरन जी सोनी, चन्द्रशेखर दुबे, दुर्गा प्रजापत, भगवान जी गुप्ता, छुट्टन लाल गुप्ता, महेश जी शर्मा, मुकुट शर्मा, अरुण जैमिनी एवं अन्य भक्तजन उपस्थित थे।

इस आयोजन का महत्व न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी विशेष है, क्योंकि यह भक्तों को भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं से अवगत कराते हुए आध्यात्मिक चेतना और समाज कल्याण का संदेश प्रदान करता है। गोवर्धन में इस प्रकार की कथाओं का नियमित आयोजन स्थानीय श्रद्धालुओं के बीच गहरी आस्था और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बन चुका है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story