गंगापुर सिटी। श्रीराम कथा के पंचम दिन मंगलवार को धर्म और भक्ति की मंगलमय वेला में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथा में संत पुष्प मुरारी बापू ने भगवान श्रीराम के अवतरण, बाल लीलाओं और गुरु–शिष्य संबंध के गहन रहस्यों पर मार्मिक विवेचन प्रस्तुत किया।

बापू ने कथा के आरंभ में ‘अवतार’ के अर्थ और भगवान के पृथ्वी पर अवतरित होने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम का जन्म पूर्णतः शुभ समय में हुआ, जिसमें योग, लग्न, ग्रह, वार, तिथि और सभी शुभाशुभ संकेत अनुकूल थे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि संसार में नौ ग्रहों का प्रभाव माना जाता है, लेकिन इनसे भी ऊपर भगवान के अनुग्रह का प्रभाव सर्वोपरि होता है, जो प्रतिकूल परिस्थितियों को भी अनुकूलता में परिवर्तित कर देता है।

राम जन्म के पश्चात बाल स्वरूप के दर्शन हेतु स्वयं भगवान शंकर और माता वसुंधरा पधारे। संत पुष्प मुरारी बापू ने बताया कि राम के बाल चरित्रों के माध्यम से भक्तों के हृदय में प्रेम, भक्ति और ईश्वर के प्रति समर्पण की भावना जागृत होती है। कथा में गुरु–शिष्य परंपरा पर विशेष प्रकाश डालते हुए बापू ने कहा कि भगवान राम स्वयं ज्ञानार्जन हेतु गुरु के पास गए, यह दर्शाता है कि शिक्षा और परंपरा का पालन सर्वोपरि है।

कथा स्थल पर गंगापुर सिटी के सभापति शिवरतन अग्रवाल, दीनदयाल अध्यक्ष अग्रवाल शिक्षण संस्थान के कमलेश महावार, पार्षद दीपक सिंहल, पूर्व उपसभापति वीरेंद्र सरमथुरा वाले, महादेव वकील, गिरिराज शर्मा, तारा गुप्ता, बच्चू सिंह मास्टर और गीता सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे। उपस्थित श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद उठाते हुए राम भक्तिभाव में स्वयं को डुबो दिया।

इस आयोजन ने धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने के महत्व को दोहराया, और भक्तों के मन में भगवान श्रीराम के प्रति भक्ति और आदर्श जीवन के मूल्य को सशक्त किया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story