सवाई माधोपुर, 20 दिसंबर। सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों की सार्थकता का जीवंत उदाहरण शनिवार को पंचायत समिति खंडार की ग्राम पंचायत गोठ बिहारी में देखने को मिला। तहसीलदार खंडार की अध्यक्षता में आयोजित इस फॉलोअप शिविर में एक किसान की वर्षों पुरानी राजस्व समस्या का समाधान मौके पर ही किया गया।

ग्राम गोठ बिहारी निवासी कृषक रमेश चंद ने अपनी खातेदारी भूमि, आराजी खसरा संख्या 615/1027, रकबा 5 बीघा, की तरमीम हेतु शिविर प्रभारी को आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्राप्त होते ही शिविर प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित राजस्व कार्मिक भू-अभिलेख निरीक्षक एवं पटवारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की वास्तविक स्थिति का सत्यापन किया और तुरंत आवश्यक तरमीम कर आदेश की प्रति कृषक रमेश चंद को उपलब्ध कराई। खेत पर ही अपनी समस्या का समाधान होते देख कृषक रमेश चंद ने संतोष और प्रसन्नता व्यक्त की और राज्य सरकार की इस पहल की सराहना की। उन्होंने शिविर प्रभारी और उपस्थित सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

यह घटना स्पष्ट रूप से ग्रामीण सेवा शिविरों की प्रभावशीलता को दर्शाती है, जहां किसानों की लंबित समस्याओं का त्वरित निवारण किया जा रहा है। ऐसे पहल न केवल सरकारी योजनाओं की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाती हैं, बल्कि ग्रामीण जनता में सरकार के प्रति विश्वास और संतोष भी मजबूत करती हैं।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story