गंगापुर सिटी राजस्थान में आगामी निकाय व पंचायत राज चुनावों में EWS वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने और EWS बोर्ड गठन की मांग को लेकर सवर्ण संघर्ष समिति शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगी।

सवर्ण संघर्ष समिति गंगापुर सिटी की ओर से 24 जुलाई शुक्रवार को यह ज्ञापन दिया जाएगा। समिति संयोजक राजेन्द्र नरुका, सहसंयोजक महेंद्र गर्ग व हेमेंद्र बोहरा ने बताया कि राज्य सरकार अन्य जातियों के लिए उक्त चुनावों में आरक्षण के लिए कार्य कर रही है, जबकि EWS वर्ग में भी इन चुनावों में आरक्षण व्यवस्था की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि ईडब्लूएस वर्ग के लोगों के कल्याण व उत्थान के लिए राजस्थान सरकार से EWS बोर्ड गठित करने की मांग भी ज्ञापन के माध्यम से की जाएगी।

सवर्ण संघर्ष समिति ने इस मांग को लेकर सवर्ण समाज के सभी पदाधिकारियों, बन्धुओं, महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों, विद्यार्थियों तथा सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े सभी लोगों से शामिल होने का आह्वान किया है।

समिति के अनुसार 24 जुलाई शुक्रवार को सुबह 10.00 बजे श्री सीताराम जी मंदिर पुरानी अनाज मंडी में सभी लोग एकत्रित होंगे। इसके बाद जूलूस के रूप में मिनी सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। इस ज्ञापन के माध्यम से EWS वर्ग को आगामी निकाय व पंचायत राज चुनावों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने और EWS बोर्ड गठन की मांग राज्य सरकार के समक्ष रखी जाएगी।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story