श्रावण मास के प्रथम सोमवार को बौंली, बामनवास क्षेत्र में गौ सेवकों द्वारा ‘एक पेड़ गौ माता के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया गया। गौ सेवा समिति के जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि यह अभियान 108 श्री हनुमान गौशाला से प्रारंभ किया गया है।

अभियान के तहत शहर की गौशालाओं, मंदिरों और बगीचों सहित जहां भी पेड़-पौधों की आवश्यकता होगी, वहां पर वृक्षारोपण किया जाएगा। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को वन सोमवार के रूप में मनाते हुए इस अभियान की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम के दौरान सभी गौ सेवकों ने सबसे पहले गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया तथा गौ पूजन किया। इसके बाद गौशाला परिसर में छायादार वृक्ष लगाकर ‘एक पेड़ गौ माता के नाम’ अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।

गौ सेवा समिति के जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे सभी के लिए आवश्यक हैं। अधिक से अधिक छायादार एवं फलदार वृक्ष लगाए जाएं, ताकि गौ माता की सेवा के साथ-साथ वृक्ष लगाकर उन्हें सुरक्षा एवं संरक्षण दिया जा सके।

उन्होंने बताया कि ‘एक पेड़ गौ माता के नाम’ अभियान के तहत श्रावण माह के प्रत्येक सोमवार को अधिक से अधिक संख्या में गौ भक्तों द्वारा सार्वजनिक क्षेत्रों एवं गौशालाओं में लगातार वृक्ष लगाए जाएंगे। वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य गर्मियों में गौ माता को छाया उपलब्ध करवाना और उनके बैठने के लिए स्थान तैयार करना है।

गो सेवा समिति की ओर से सभी लोगों से आह्वान किया गया कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को संतुलित बनाने में सहयोग करें।

अभियान के शुभारंभ अवसर पर गौ सेवक गोविंद नारायण शर्मा, विजय सिंह राजपूत, जगदीश प्रसाद वैष्णव, रमेश सेन, पत्रकार राजेंद्र सिंह नरूका, कृपा शंकर उपाध्याय, शंभू दयाल मंगल, कृष्णानंद दीक्षित, विशमबर पांडे, सुरेंद्र पाल, श्रवण कुमार वैष्णव, पूनम जगवानी, प्रियंका शर्मा, हल्लू गौशाला, उषा देवी, राधा दीक्षित, पायल कुमारी, चंचल जगवानी, पप्पू देवी, किरण शर्मा, डोली वैष्णव, मोहित वैष्णव सहित दर्जनों गौ सेवक उपस्थित रहे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story