इको-फ्रेंडली राखी से अधिकारियों को बांधा रक्षा का संदेश, बेटियों की सुरक्षा का लिया वचन
सवाई माधोपुर में स्टेप बाय स्टेप स्कूल की छात्राओं ने अधिकारियों को इको-फ्रेंडली राखी बांधकर बेटियों की रक्षा का संदेश दिया।

तस्वीर में स्टेप बाय स्टेप स्कूल की छात्राएं जिला कलेक्टर और अन्य अधिकारियों को इको-फ्रेंडली राखियां बांधती और नारियल भेंट करती हुई नजर आ रही हैं।
दशहरा मैदान स्थित स्टेप बाय स्टेप स्कूल के विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन पर्व पर पेड़ की पत्तियों और फूलों से तैयार इको-फ्रेंडली राखियां बनाकर जिला अधिकारियों एवं साथियों को बांधीं। इस पहल के जरिए विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के साथ बेटियों की रक्षा का संदेश दिया।
छात्राओं ने जिला कलेक्टर काना राम को तिलक लगाकर राखी बांधी और नारियल भेंट किया। कलेक्टर ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर पेन-कॉपी भेंट की। उन्होंने छात्राओं से उनके भविष्य के सपनों के बारे में पूछा और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने संस्था निदेशक अरविंद कुमार सिंघल के इको-फ्रेंडली राखी के प्रयास की सराहना की।
इसके बाद छात्राओं ने सीईओ जिला परिषद मोहित, जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी, मनोज जी जिला परिषद, एसडीएम मांगीलाल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजोरिया को राखी बांधकर आशीर्वाद लिया। अधिकारियों ने भी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय में कक्षा एलकेजी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्वनिर्मित राखी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें करीब 150 बच्चों ने अपने हाथों से विभिन्न प्रकार की राखियां बनाकर प्रदर्शित कीं। अभिभावकों ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की। विद्यालय में विद्यार्थियों ने आपस में तथा गुरुजनों को राखी बांधकर गिफ्ट और चॉकलेट के साथ पर्व मनाया।
इस दौरान सुश्री जी, शिवानी, निशा, कोमल मैम, दिलकुश जी, शैलेंद्र जी, साहिल सर और बंटी सर ने रक्षाबंधन एवं भाई-बहन के रिश्ते के महत्व पर प्रकाश डाला।
संस्था निदेशक अरविंद कुमार सिंघल ने कहा कि हर भाई का हर जगह अपनी बहन के लिए मौजूद रहना संभव नहीं है, लेकिन समाज में मौजूद प्रत्येक व्यक्ति को हर बेटी और बहन की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। जब बेटियों के मन से डर दूर होगा, तभी रक्षाबंधन पर्व की सार्थकता सिद्ध होगी।
कार्यक्रम में निर्झरा, बैदेही, दिशा, तन्वी, सावी, ख्याति और जाग्रति ने अधिकारियों को राखियां बांधीं। संस्था निदेशक अरविंद कुमार सिंघल ने कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों से राखी बंधवाने और उन्हें आशीर्वाद देने के लिए सभी अधिकारियों का आभार जताया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, बेटियों की सुरक्षा और भाई-बहन के रिश्ते के महत्व का संदेश प्रमुखता से सामने आया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
