प्रियुष जीपीएल 10: एफसीए डॉमिनेटरर्स को हराकर डीएस साइंस एकेडमी बनी विजेता
गंगापुर सिटी में आयोजित जीपीएल के फाइनल मुकाबले में हिमांशु शर्मा के 3 विकेट और कपिल कुमार के नाबाद 59 रनों की मदद से डीएस एकेडमी ने ट्रॉफी पर कब्जा किया।

गंगापुर सिटी के प्रियुष जीपीएल 10 समापन समारोह के दौरान विजेता डीएस साइंस एकेडमी की टीम को ट्रॉफी सौंपते मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर और अन्य गणमान्य व्यक्ति।
गंगापुर सिटी। प्रियुष जीपीएल 10 के रविवार को हुए रोमांचक फाइनल मुकाबले में एफसीए डॉमिनेटरर्स को 31 रनों से शिकस्त देकर डीएस साइंस एकेडमी ने विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया है। मैच की शुरुआत में टॉस के बॉस डॉ विजेंद्र गुप्ता पीएमओ रहे, जहाँ डीएस साइंस एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
डीएस साइंस एकेडमी की बल्लेबाजी और संघर्ष
मैच की शुरुआत डीएस एकेडमी के लिए चुनौतीपूर्ण रही और पावर प्ले में ही टीम के 3 विकेट महज 15 रन पर गिर गए। इसके बाद कपिल कुमार और पार्थ शर्मा (29) ने अपनी टीम को संभाला और दोनों के बीच 69 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। कपिल कुमार 59 रन बनाकर नाबाद रहे। अंत में फुरकान की 29 रन की उपयोगी पारी की बदौलत टीम डीएस ने निर्धारित 20 ओवर में 150 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
एफसीए डॉमिनेटरर्स की पारी और हिमांशु का स्पेल
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एफसीए डॉमिनेटरर्स की शुरुआत खराब रही और बल्लेबाज शुभम बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके बाद राजवीर और अजय बेनीवाल ने बेहतर बल्लेबाजी दिखाई और एक समय मैच में एफसीए डॉमिनेटरर्स ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी। परंतु हिमांशु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लेकर मैच का पूरा रुख बदल दिया। टीम के अन्य बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और पूरी टीम लक्ष्य से दूर रह गई। परिणामस्वरूप, डीएस साइंस एकेडमी ने इस फाइनल मुकाबले को 31 रनों से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
पुरस्कार वितरण और व्यक्तिगत उपलब्धियां
मैच के दौरान शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कारों की घोषणा की गई, जिसमें कैच ऑफ द मैच योगी धनकर, सिक्स ऑफ द मैच अजय बेनीवाल और बोलर ऑफ द मैच व मैन ऑफ द मैच हिमांशु शर्मा रहे। पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सर्वाधिक सिक्स और ऑरेंज कैप विनर शाहबाज खान बने, जबकि मैन ऑफ द सीरीज और पर्पल कैप विनर अशोक सिंह रहे।
भव्य समापन समारोह और अतिथियों का संबोधन
मैच के समापन पर भव्य समारोह का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, विशिष्ट अतिथि प्रियूष न्यूरो एंड सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के ऑनर डॉ दिलीप और अध्यक्ष शिवरतन अग्रवाल उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में "गंगापुर सिटी में शानदार खेलों के आयोजन को लेकर नई दिशा सोसायटी और जीपीएल कमेटी की सराहना की।" इस विशेष अवसर पर कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
