गंगापुर सिटी। 31 मार्च मंगलवार को घोषित माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के परिणाम में डी.एस.साईंस एकेडमी ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। एकेडमी के छात्र मानस शर्मा पुत्र मुकेश कुमार शर्मा ने 98.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे संभाग में सफलता का कीर्तिमान स्थापित किया है।

मेधावी विद्यार्थियों की स्वर्णिम सूची और उत्कृष्ट प्रदर्शन

इस परीक्षा परिणाम में आरजू जारेडा पुत्री सूका ने 97.00 प्रतिशत, यशांशी सिंघल पुत्री रवीन्द्र कुमार सिंघल ने 97.00 प्रतिशत, अदिति मीना पुत्री रूप लाल मीना ने 96.40 प्रतिशत, अश्विनी डोई पुत्र अखिलेश कुमार गुर्जर ने 96.40 प्रतिशत, सोनम मीना पुत्री राजकुमार मीना ने 96.20 प्रतिशत, शुभम मीना पुत्र चेतराम मीना ने 96.00 प्रतिशत, खुशी गर्ग पुत्री दिनेश कुमार गर्ग ने 96.00 प्रतिशत, आकाश कुमार मीना पुत्र रामखिलाड़ी मीना ने 95.80 प्रतिशत, प्रियांशु कांवट पुत्र संजय कुमार मीना ने 95.80 प्रतिशत, शिवानी मीना पुत्री कमलेश मीना ने 95.80 प्रतिशत, नमन जैन पुत्र जितेन्द्र जैन ने 95.60 प्रतिशत, प्राची गर्ग पुत्री अनिल कुमार गर्ग ने 95.60 प्रतिशत, प्रिया कुमारी पुत्री राम कुमार मीना ने 95.40 प्रतिशत, अखिल गुप्ता पुत्र विनोद कुमार गुप्ता ने 95.20 प्रतिशत, वैभव जिंदल पुत्र बनवारी लाल गुप्ता ने 95.20 प्रतिशत, अनुष्का गौतम पुत्री मुकेश कुमार गौतम् ने 95.20 प्रतिशत, लक्ष्य कुमार गोयल पुत्र देवेन्द्र कुमार गोयल ने 95.20 प्रतिशत, भारती मीना पुत्री विजय सिंह मीना ने 95.00 प्रतिशत, नीरू मीना पुत्री भूरसिंह मीना ने 94.80 प्रतिशत, मोनिका मीना पुत्री रामावतार मीना ने 94.60 प्रतिशत, दिलराज बैरवा पुत्र हरि लाल बैरवा ने 94.60 प्रतिशत, खुशबू मीना पुत्री विजय कुमार मीना ने 94.40 प्रतिशत, श्रेयांश सिंह चौहान पुत्र पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने 94.40 प्रतिशत, सलोनी योगी पुत्री हेमन्त कुमार योगी ने 94.20 प्रतिशत एवं शुभम सैनी पुत्र प्रेमराज माली ने 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किये है।

पूर्वी राजस्थान के नंबर 1 पायदान पर एकेडमी का दबदबा

एकेडमी के 19 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक, 110 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 251 छात्रों ने 85 प्रतिशत से अधिक, और 407 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर गंगापुर शहर ही नहीं अपितु भरतपुर संभाग का नाम रोशन किया है। एकेडमी के फाउण्डर डायरेक्टर इंजि. उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि "एकेडमी का इतना शानदार प्रदर्शन दर्शाता है कि एकेडमी में राष्ट्रीय स्तर की फैक्लटीज अध्यापन करा रही हैं और परिणामों की निरन्तरता एकेडमी को पूर्वी राजस्थान का निरन्तर नम्बर 1 पायदान पर बनायें हुयें हैं।"

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रबंधन की प्रतिबद्धता

इस सुअवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर इंजि. विजय शर्मा, चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर अवधेश शर्मा, एवं मैनेजिंग डायरेक्टर इंजि. प्रदीप यादव एवं अरविन्द शर्मा ने साझा संदेश में बताया कि "सभी प्रतियोगी और बोर्ड परीक्षाओं में एकेडमी के साल दर साल प्रदर्शन में निरन्तरता एकेडमी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।" एकेडमी के प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ने सर्वश्रेष्ठ बोर्ड परीक्षा परिणाम आने की खुशी में सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाईयाँ प्रेषित की और परिक्षेत्र के अभिभावकों का एकेडमी पर विश्वास जतानें के लिए धन्यवाद दिया।

कोटा-जयपुर जाने की जरूरत नहीं: स्थानीय स्तर पर राष्ट्रीय मार्गदर्शन

प्रधानाचार्य ने जोर देते हुए कहा कि "अब किसी भी विद्यार्थी को कोटा जयपुर या अन्यत्र जाने की आवश्यकता नही है। एकेडमी में राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाशाली वृहद् टीम के हाथों में आपके बालक का भविष्य अन्यत्र से ज्यादा सुरक्षित है।" श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त होने के उपलक्ष्य में एकेडमी की चारो शाखाओं डी.एस.साइंस अकेडमी, डी.एस. साइंस इंस्टीट्यूट, बचपन पब्लिक स्कूल गंगापुर सिटी में आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की गई।

Updated On
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story