गंगापुर सिटी। 24 मार्च को घोषित माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान कक्षा 10 के परिणाम में डी.एस. साईंस एकेडमी विद्यालय ने लगातार दूसरे वर्ष भी 90 प्रतिशत से अधिक 242 विद्यार्थी देकर नया इतिहास दोहराया है। इस शानदार परिणाम में एकेडमी की छात्रा वर्षा पुत्री प्रीतम सिंह मीना ने 99.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गंगापुर सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है।

प्रतिभाओं ने बिखेरी सफलता की चमक

विद्यालय के अन्य मेधावी छात्रों में अनुराग वर्मा पुत्र जगन्नाथ रैगर ने 98.50 प्रतिशत, रितेश गर्ग पुत्र मदन मोहन गर्ग ने 98.50 प्रतिशत, देवयानी उदयवाल पुत्र राजेंद्र कुमार छिपी ने 98.33 प्रतिशत, अक्षिता अग्रवाल पुत्री धर्मेन्द्र कुमार गर्ग ने 98.17 प्रतिशत, चारु अग्रवाल पुत्री रिद्धि चंद गुप्ता ने 98.17 प्रतिशत, उत्कर्ष आर्य पुत्र टीकाराम गोयल ने 98.00 प्रतिशत, आदित्य गौतम पुत्र मुकेश कुमार गौतम ने 97.83 प्रतिशत, भविष्य पुत्र संजय बैरवा ने 97.83 प्रतिशत, रिया मीना पुत्री भगवान सहाय मीना ने 97.67 प्रतिशत, रुद्राक्षी कुंभज पुत्री हेमराज शर्मा ने 97.67 प्रतिशत, शानवी गर्ग पुत्री संजय गर्ग ने 97.50 प्रतिशत, नीरज गुर्जर पुत्र जीतेन्द्र सिंह गुर्जर ने 97.50 प्रतिशत, आर्यन जिंदल पुत्र सोरभ कुमार जिंदल ने 97.33 प्रतिशत, चारुल गर्ग पुत्री नीरज कुमार गर्ग ने 97.33 प्रतिशत, खुशी गर्ग पुत्री नरेन्द्र कुमार गर्ग ने 97.33 प्रतिशत, लक्ष्मी शर्मा पुत्री जगदीश प्रसाद शर्मा ने 97.33 प्रतिशत, प्रशंसा अग्रवाल पुत्री प्रेम प्रकाश गुप्ता ने 97.33 प्रतिशत, प्रतिज्ञा प्रजापत पुत्री श्री राधेश्याम प्रजापत ने 97.33 प्रतिशत, हिमांशु चौधरी पुत्र योगेन्द्र सिंह ने 97.17 प्रतिशत, ऋषिका मंगल पुत्री राजेंद्र कुमार गुप्ता ने 97.17 प्रतिशत, जया जिंदल पुत्री सतीश चंद जिंदल ने 97.17 प्रतिशत, रिया जादौन पुत्री सुन्दर सिंह जादौन ने 97.17 प्रतिशत, सूरज कुमार पुत्र मुनेश मीना ने 97.17 प्रतिशत, करण सिंह मीना पुत्र पूरण मल मीना ने 97.17 प्रतिशत, तनिष्का मीना पुत्री राजेश कुमार मीना ने 97.17 प्रतिशत, पंकज सत्तावन पुत्र रमेश मीणा ने 97.00 प्रतिशत और तन्वी चौधरी पुत्री अवधेश कुमार ने 97.00 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं।

राजस्थान क्षेत्र में एकेडमी का दबदबा

एकेडमी के 7 छात्रों ने 98 प्रतिशत से अधिक, 28 छात्रों ने 97 प्रतिशत से अधिक, 53 छात्रों ने 96 प्रतिशत से अधिक और 76 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं। कुल 242 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर न केवल गंगापुर शहर अपितु संपूर्ण राजस्थान क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डी.एस. साईंस एकेडमी के फाउण्डर डायरेक्टर इंजि. उमेश कुमार शर्मा ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि — "एकेडमी का इतना शानदार प्रदर्शन दर्शाता है कि एकेडमी में राष्ट्रीय स्तर की फैक्लटीज अध्यापन करा रही हैं और परिणामों की निरन्तरता एकेडमी को पूर्वी राजस्थान का निरन्तर नम्बर 1 पायदान पर बनायें हुयें हैं।" ## संस्थान में उत्सव का माहौल और भविष्य का भरोसा

इस सुअवसर पर एकेडमी के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर अवधेश शर्मा एवं प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ने सर्वश्रेष्ठ बोर्ड परीक्षा परिणाम आने की खुशी में सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाईयाँ प्रेषित की और परिक्षेत्र के अभिभावकों का एकेडमी पर विश्वास जतानें के लिए धन्यवाद दिया। संस्थान प्रबंधन ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि — "अब किसी भी विद्यार्थी को कोटा, जयपुर या अन्यत्र जाने की आवश्यकता नही है। एकेडमी में राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाशाली वृहद् टीम के हाथों में आपके बालक का भविष्य अन्यत्र से ज्यादा सुरक्षित है।" श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त होने के उपलक्ष्य में एकेडमी की तीनों शाखाओं डी.एस.साइंस अकेडमी, डी.एस.साइंस इंस्टीट्यूट और बचपन पब्लिक स्कूल गंगापुर सिटी में जोरदार आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की गई।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story