सवाई माधोपुर के महावीर नगर निवासी डॉ. नरेंद्र कुमार वैष्णव पुत्र ब्रज मोहन वैष्णव निवासी गोठड़ा का भारत सरकार के वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के अंतर्गत सीएसआईआर-नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर इंटरडिसिप्लिनरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी (CSIR-NIIST), तिरुवनंतपुरम में वैज्ञानिक-सी (Scientist-C) पद पर चयन हुआ है।

संस्थान द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार डॉ. नरेंद्र कुमार वैष्णव को लेवल-11 के नियमानुसार अस्थायी (Provisional) नियुक्ति प्रदान की गई है। यह नियुक्ति वर्ष 2023 में जारी विज्ञापन के तहत चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद की गई है।

डॉ. नरेंद्र कुमार वैष्णव की इस उपलब्धि से उनके परिवार, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे सवाई माधोपुर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए डॉ. वैष्णव को शुभकामनाएँ दी हैं।

डॉ. नरेंद्र कुमार वैष्णव की इस सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी यह उपलब्धि विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छा रखने वाले युवाओं को नई प्रेरणा देगी।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story