डॉ. हेमंत शर्मा विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1D के पुनः प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त, गंगापुर सिटी में अभिनंदन
पुष्कर राष्ट्रीय अधिवेशन में सत्र 2026-28 के लिए डॉ. हेमंत शर्मा को मिली जिम्मेदारी, अधिवक्ताओं ने साफा पहनाकर संगठन को सशक्त बनाने का लिया संकल्प।

गंगापुर सिटी में डॉ. हेमंत शर्मा के निवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विप्र फाउंडेशन के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का साफा पहनाकर स्वागत करते जिला इकाई के अधिवक्ता और पदाधिकारी।
गंगापुर सिटी। विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-एक डी के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राजेश शर्मा के नेतृत्व में गंगापुर सिटी के अधिवक्ताओं द्वारा प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. हेमंत शर्मा के पुनः प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने पर उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया।
राष्ट्रीय अधिवेशन में मिली पुनः जिम्मेदारी
उल्लेखनीय है कि हाल ही में तीर्थराज पुष्कर में आयोजित विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन के संरक्षक एवं संस्थापक डॉ. सुशील ओझा सहित शीर्ष नेतृत्व द्वारा आगामी सत्र 2026-28 के लिए डॉ. शर्मा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। समाजहित में उनकी कर्मठ, समर्पित एवं निष्ठावान कार्यशैली को देखते हुए उन्हें पुनः राजस्थान जोन-एक डी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
परंपरागत स्वागत और संकल्प
इस विशेष अवसर पर क्षेत्र के समस्त अधिवक्ताओं ने डॉ. हेमंत शर्मा के निवास पर पहुंचकर पारंपरिक साफा एवं दुपट्टा पहनाकर उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। अधिवक्ताओं ने डॉ. शर्मा के नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज सेवा के कार्यों को गति देने का पूर्ण विश्वास व्यक्त किया।
नेतृत्व कौशल की सराहना और गणमान्य उपस्थिति
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. शर्मा के नेतृत्व कौशल, संगठनात्मक क्षमता एवं समाज के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की जमकर सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि "डॉ. शर्मा के मार्गदर्शन में विप्र फाउंडेशन निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।"
इस गरिमामयी अवसर पर जिलाध्यक्ष एडवोकेट संदीप जैमिनी, जिला उपाध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, एडवोकेट अवधेश त्रिवेदी, एडवोकेट पवन शर्मा, जिला संगठन महामंत्री एडवोकेट विवेक पाठक, जिला प्रवक्ता एडवोकेट महेंद्र कुम्भाल, तहसील अध्यक्ष एडवोकेट ललित शर्मा एवं एडवोकेट विनोद शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
