राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव समीक्षा गौतम ने गुरुवार को गंगापुर सिटी में उपकारागृह, सखी वनस्टॉप सेन्टर, चैतन्य इंटीग्रेटेड स्कूल एवं पालना गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सचिव समीक्षा गौतम ने उपकारागृह गंगापुर सिटी के निरीक्षण के दौरान कार्यवाहक उपकारापाल विदेश कुमार से बंदियों को उपलब्ध करवाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, बंदियों के पास अधिवक्ता की उपलब्धता, निःशुल्क विधिक सहायता के इच्छुक बंदियों की संख्या, नालसा स्पु्रहा योजना के तहत बंदियों के आश्रितों से प्राप्त आवेदनों, प्रिजन लीगल एड क्लिनिक के माध्यम से की गई कार्यवाही एवं बंदियों की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली।

इसके बाद सखी वनस्टॉप सेन्टर का निरीक्षण कर प्रबंधक आरती शर्मा से पीड़ित महिलाओं के प्रकरणों, पीड़िताओं को उपलब्ध करवाई जा रही विधिक सहायता, चिकित्सकीय सुविधाओं, कुशल परामर्शदाता की उपलब्धता, पीड़िताओं को अस्थाई आश्रय सुविधा, स्नानागार एवं शौचालय की साफ-सफाई, दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन व्यवस्था, पीड़िताओं के साथ घटित घटना के संबंध में पुलिस के प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाने की कार्यवाही तथा रजिस्टरों में प्रकरणों की नियमित प्रविष्टियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने सखी वनस्टॉप सेन्टर की प्रबंधक आरती शर्मा को निर्देशित किया कि सेन्टर पर आने वाली पीड़िताओं को तत्काल सहायता उपलब्ध करवाई जाए, सखी वनस्टॉप सेन्टर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, रजिस्टरों में नियमित रूप से प्रविष्टियां की जाएं तथा पुनर्वास के योग्य पीड़िताओं के प्रभावी पुनर्वास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

निरीक्षण के क्रम में सचिव समीक्षा गौतम ने चैतन्य इंटीग्रेटेड स्कूल पहुंचकर दिव्यांग बालकों की संख्या, उनके लिए उपलब्ध बैसाखी, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, भंडारगृह की स्थिति, बालकों के कौशल विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों एवं संस्थान की साफ-सफाई के संबंध में जानकारी ली।

इसके अतिरिक्त राजकीय सामान्य चिकित्सालय गंगापुर सिटी में स्थित पालना गृह का निरीक्षण कर विगत 2 वर्षों में पालना गृह में छोड़े गए शिशुओं की संख्या, बच्चों से संबंधित रजिस्टरों के उचित संधारण एवं उनमें नियमित प्रविष्टियों, पालना गृह की साफ-सफाई तथा बच्चों की सुरक्षा के इंतजामों के बारे में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश प्रदान किए गए।

निरीक्षण के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं, विधिक सहायता व्यवस्था एवं देखरेख से जुड़ी व्यवस्थाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story