गंगापुर सिटी। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को भाजपा सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की पूज्य माताजी स्व. संपति देवी के निधन पर उनके पैतृक गांव अहमदपुर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के साथ देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना भी अहमदपुर पहुंचे और उन्होंने भी स्व. संपति देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने भी अहमदपुर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

भाजपा सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके निवास पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी एवं देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनका स्नेह और आत्मीय सहयोग परिवार के लिए संबल बना है।

स्व. संपति देवी के निधन पर जनप्रतिनिधियों द्वारा अहमदपुर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला जारी रहा।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story