गंगापुर सिटी: रेल कामगार आभार सप्ताह के अवसर पर शनिवार को बेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के मंडल सचिव अब्दुल खालिक गंगापुर सिटी पहुंचे। जनशताब्दी एक्सप्रेस से आगमन पर संघ कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला और साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

मजदूर संघ की ओर से आयोजित इस अवसर पर एसएसई नॉर्थ ऑफिस में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर अब्दुल खालिक ने रेल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने कर्मचारियों के विश्वास को बनाए रखते हुए एकमात्र मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा हासिल किया है। उन्होंने इस अवसर पर कर्मचारियों और उनके परिवारों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार किए जा रहे संघ के प्रयासों को साझा किया।

अब्दुल खालिक ने कहा कि पिछले एक वर्ष में मजदूर संघ ने कर्मचारियों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न किए हैं, जिनमें आठवें वेतन आयोग का गठन, पॉइंट्स मैन कैटेगरी का अपग्रेडेशन, एलडीसीई ओपन टू ऑल के तहत सैकड़ों ट्रैकमेन को लोको पायलट बनने का अवसर प्रदान करना शामिल है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी मजदूर संघ कर्मचारियों की सेवा एवं कल्याण हेतु सक्रिय रहेगा।

इस अवसर पर उन्होंने आगामी 22 दिसंबर को होने वाले जेसी बैंक चुनाव में बेस्ट सेंटर रेलवे मजदूर संघ समर्थित प्रत्याशी चेतराम मीणा और प्रतीक शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की, ताकि पूर्व डायरेक्टर महेंद्र खींची के समय किए गए कार्य सुचारू रूप से जारी रह सकें।

इस दौरान मंडल कोषाध्यक्ष डीके शर्मा, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य पीसी मीणा, शाखा सचिव बलराम गुर्जर, बीएस चौहान, आरडी मीना, अशोक मीणा, भंवर सिंह कठेरिया, विनोद कुमार, हरकेश मीणा, प्रेम राज मीणा, इमरान खान, ऋतुराज, दिवान सिंह, जुनैद खान, जीतराम माली, ऋषिकेश मीणा, मनोज मीणा, महेश सेन, धर्म सिंह गुर्जर, विजय गुर्जर, राजकुमार, लोकेंद्र और रविन्द्र सहित सैकड़ों रेल कर्मचारी मौजूद रहे।

यह बैठक न केवल कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर केंद्रित रही, बल्कि संघ की उपलब्धियों और आगामी चुनाव में सक्रिय भागीदारी को भी उजागर किया। इस कार्यक्रम ने कर्मचारियों में अपने अधिकारों और कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story