सवाई माधोपुर, 15 दिसंबर। मानसिक रूप से असक्षम दो बच्चों के लिए शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करने में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने अहम भूमिका निभाई। ग्राम गंभीरा में निवासरत बालक गोलू मीणा और बालिका मनचेता मीणा के बारे में मिली जानकारी के आधार पर अधिकार मित्र सुनिता जोनवाल एवं डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल वीरेंद्र कुमार वर्मा ने बच्चों और उनके परिवार से संपर्क किया। जांच में यह पता चला कि मनचेता मीणा अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जंगल में एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित खेतों में काम करती हैं।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, अधिकार मित्र और डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल ने बच्चों और उनके पिता कालूराम मीणा को कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में उपस्थित होने के लिए समझाइश दी। बच्चों और उनके परिजन ने सहयोग करते हुए कार्यालय में उपस्थित होकर अधिकारीयों के मार्गदर्शन का पालन किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव समीक्षा गौतम ने बच्चों और उनके परिजनों के हित में उठाए गए प्रयासों की सराहना की। बच्चों और परिवार को काउंसलिंग प्रदान कर विशेष विद्यालय में प्रवेश के महत्व और प्रक्रियाओं के बारे में समझाया गया। इसके परिणामस्वरूप, गोलू मीणा और मनचेता मीणा के परिजन बच्चों को सरस्वती विशेष विद्यालय में प्रवेश दिलवाने के लिए सहमत हुए।

अधिकार मित्र सुनिता जोनवाल की सक्रिय पहल के साथ, सरस्वती विशेष विद्यालय के अध्यापक कुलदीप योगी की मदद से बच्चों का विद्यालय में प्रवेश करवा दिया गया। विद्यालय की व्यवस्थापिका हेमलता शर्मा ने नवप्रवेशित बच्चों को गणवेश, बैग एवं स्टेशनरी उपहार स्वरूप प्रदान किए। वर्तमान में दोनों बच्चे सरस्वती विशेष विद्यालय, कुश्तला, सवाई माधोपुर में नियमित रूप से अध्ययन कर रहे हैं।

यह पहल न केवल बच्चों के जीवन में शिक्षा की रोशनी लाने में सहायक साबित हुई, बल्कि सामाजिक और कानूनी संरक्षण के माध्यम से मानसिक रूप से असक्षम बच्चों के अधिकारों की रक्षा का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story