गंगापुर सिटी, 24 फरवरी। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी की वर्ष 2026-27 के लिए नवीन कार्यकारिणी के मुख्य पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। मनोनयन कमेटी के संयोजक विमल गोधा ने आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष पद पर ग्रुप के वरिष्ठतम सदस्य नरेंद्र जैन नृपत्या, सचिव पद पर महेश जैन एवं कोषाध्यक्ष के पद पर सुभाष सौगानी के मनोनीत किए जाने की घोषणा की। चुनाव समिति ने जल्दी ही नये पदाधिकारियों से पूरी कार्यकारिणी की घोषणा करने के निर्देश दिए हैं।

ग्रुप का गौरवशाली इतिहास और सेवा कार्य

उल्लेखनीय है कि गंगापुर सिटी में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की स्थापना वर्ष 2007-8 में की गई थी और कार्यकारिणी का चुनाव हर 2 वर्ष में किया जाता है। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर गर्मी के मौसम में हर वर्ष रेल यात्रियों के लिए निशुल्क जल सेवा करने के लिए प्रसिद्ध है।

श्री महावीर जी स्टेशन पर ऐतिहासिक निर्माण

अभी हाल में ग्रुप के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नव मनोनीत अध्यक्ष नरेंद्र जैन नृपत्या एवं ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य रेलवे के एक्सईएन अनिल जैन के प्रयासों से श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन के बाहर गोल सर्कल में भारत सरकार और रेल मंत्रालय की अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत भगवान महावीर स्वामी की ब्रोंज मेटल की 42 इंच की पद्मासन प्रतिमा बड़ी खूबसूरत कलात्मक बंसी पहाड़ पुर के पत्थरों से बनी छतरी के अंदर विराजमान की गई जिसका लोकार्पण जल्दी ही होने वाला है। इसके कारण यह ग्रुप पूरे भारत में चर्चित रहा है।

इस छतरी के निर्माण कार्य एवं प्रतिमा विराजमान करने के अवसर पर ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, प्रसिद्ध उद्योगपति अमित कासलीवाल, वर्तमान अध्यक्ष राकेश विनायक, महामंत्री विनय जैन सहित दिगंबर जैन सोशल फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सैकड़ो सदस्यों ने इसका अवलोकन किया। इसके साथ ही श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल, महामंत्री सुभाष चौधरी, संयुक्त मंत्री पीके जैन एवं प्रसिद्ध जैन वास्तुकार राजकुमार कोठारी सहित अनेकों गणमान्य व्यक्तियों ने इस निर्माण कार्य के साक्षी बनकर इसकी सराहना की।

भव्य स्वागत एवं गरिमामयी उपस्थिति

नव पदाधिकारियों के चुनाव के समय ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सुमेर जैन सोनी, अध्यक्ष कृष्ण कुमार जैन, दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण जैन गंगवाल, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश जैन, मनोज जैन साह, राजेंद्र गंगवाल, मंगल जैन, निलेश जैन, शशि जैन सहित दर्जनों ग्रुप सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने "नव मनोनीत पदाधिकारियों का माला पहनाकर, दुपट्टा एवं साफा पहनाकर तथा तिलक लगाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया एवं बधाई दी।"

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story