गंगापुर सिटी। आज दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी की सामान्य सभा की मीटिंग में महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से पारित किए गए। आज से ग्रुप का वर्ष 2026 का सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया जो कि 7 दिन चलेगा। श्री राकेश जी जैन ने ग्रुप की नई सदस्यता ग्रहण की और इस अवसर पर राकेश जी का ग्रुप पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।

स्थापना दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह

22 मार्च रविवार को दिगंबर जैन मंदिर नसियां जी में ग्रुप का 18वां स्थापना दिवस समारोह एवं शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रीय एवं रीजन पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। ग्रुप के तत्वावधान में 12 मार्च से प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ जयंती से 30 मार्च भगवान महावीर जयंती तक स्कूलों में भगवान आदिनाथ स्वामी से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन करवाकर बच्चों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

घर-घर मंगलाचार एवं धार्मिक आयोजन

इस अवसर पर "घर घर मंगलाचार के तहत णमोकार महामंत्र एवं भजनों का कार्यक्रम किए जायेंगे।" आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, नसिया जी एवं पारसनाथ मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। श्री महावीर जी में रेलवे स्टेशन प्रांगण में भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा का शुद्धिकरण के कार्यक्रम में सहभागिता की जावेगी।

चतुर्थ विशाल रक्तदान शिविर और पक्षी सेवा

भगवान महावीर जयंती के अवसर पर दिनांक 29 मार्च को रविवार को वर्धमान हॉस्पिटल में चतुर्थ विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। दिगंबर जैन मंदिर नसियां जी प्रांगण में पंक्षीयों के लिए नया चुग्गा दान बनाया जावेगा। भगवान महावीर जयंती के अवसर पर दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता रहेगी।

गरिमामय उपस्थिति एवं समापन

आज ग्रुप की मीटिंग में संस्थापक अध्यक्ष सुमेर चंद जैन, रीजन सह सचिव डॉ मनोज जैन, अध्यक्ष नरेंद्र जैन नृपत्या, सचिव महेश जैन, कोषाध्यक्ष सुभाष जैन सोगानी, दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष प्रवीण जैन गंगवाल, रमेश जैन, जगदीश जैन, डॉ मानव जैन, राकेश जैन, ज्ञानेंद्र जैन, पंकज जैन, मंगल जैन, प्रवीण जैन कठूमर, डॉ सुलेखा जैन आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। ग्रुप की मीटिंग नवकार मंत्र एवं मंगलाचरण के साथ शुरू हुई एवं शांति पाठ के साथ समापन किया गया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story