ढील बांध की मोरी खोलकर नहर में छोड़ा पानी, 35 गांवों को मिलेगा सिंचाई लाभ
13 फीट जलस्तर के बाद 45 किमी लंबी नहर में प्रवाहित किया गया पानी, बौंली-बामनवास क्षेत्र की 6 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि की हो सकेगी सिंचाई।

बौंली-बामनवास के ढील बांध से शुक्रवार को 35 गांवों की 6 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हेतु नहर में पानी छोड़ा गया।
बौंली-बामनवास। क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई को लेकर राहत की खबर है। शुक्रवार को क्षेत्र के प्रमुख पर्यटक स्थल ढील बांध की मोरी खोलकर नहर में सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया। इससे क्षेत्र के करीब 35 गांवों की 6 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा।
ग्राम पंचायत थडोली के सरपंच रामधन बैसला, कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार मीणा एवं सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र शर्मा ने शुक्रवार को विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने ढील डैम की मोरी खोलकर नहर में पानी प्रवाहित किया।
17 फीट भराव क्षमता वाले ढील डैम में वर्तमान में 13 फीट पानी उपलब्ध है। बांध से निकलने वाली 45 किलोमीटर लंबी नहर के माध्यम से क्षेत्र के करीब 35 गांवों की 6 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी। नहर में पानी छोड़े जाने से संबंधित गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा।
इस दौरान ग्रामीण आसाराम गुर्जर, राजेश शर्मा, ब्रह्म प्रकाश, शिवराज, मांगीलाल गुर्जर, मुकेश सहित अन्य किसान उपस्थित रहे। ढील बांध की मोरी खोलकर नहर में पानी छोड़ने के साथ ही क्षेत्र की हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि तक सिंचाई सुविधा पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
