टोंक। देवउठनी एकादशी के साथ ही मांगलिक कार्यों का शुभारम्भ होने जा रहा है। इस वर्ष 20 नवंबर शुक्रवार को स्मार्त परम्परा और 21 नवंबर शनिवार को वैष्णव परम्परा के अनुसार देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की पूजा, व्रत, मंत्र जप और दीपदान का विशेष महत्व रहेगा। एकादशी की तिथि, दशमी और द्वादशी के संयोग तथा पारण के शुभ समय को लेकर मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान टोंक के निदेशक बाबूलाल शास्त्री ने जानकारी दी है।

बाबूलाल शास्त्री के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष दशमी शुक्रवार को सुबह 07 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि का शुभारम्भ होगा, जो शुक्रवार को अर्धरात्रि के बाद सुबह 06 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। द्वादशी तिथि शनिवार को सुबह 04 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। इस दौरान सूर्योदय सुबह 07 बजकर 34 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 05 बजकर 42 मिनट पर होगा। स्मार्त परम्परा के अनुसार एकादशी 20 नवंबर शुक्रवार को, जबकि वैष्णव परम्परा के अनुसार 21 नवंबर शनिवार को मनाई जाएगी।

शास्त्री ने बताया कि एकादशी दो प्रकार की होती है। पहली सम्पूर्णा और दूसरी विद्धा। जिस तिथि में केवल एकादशी रहती है और उसमें किसी अन्य तिथि का मिश्रण नहीं होता, उसे सम्पूर्णा एकादशी कहा जाता है। वहीं, विद्धा एकादशी दो प्रकार की होती है, जिन्हें पूर्वविद्धा और परविद्धा कहा जाता है।

पूर्वविद्धा एकादशी दशमी मिश्रित एकादशी को कहते हैं। यदि एकादशी के दिन सूर्योदय काल में दशमी का नाममात्र अंश भी शेष रहता है तो ऐसी एकादशी पूर्वविद्धा दोष से युक्त मानी जाती है और इसका पालन वर्जनीय बताया गया है। सूर्योदय काल से आशय सूरज निकलने से 1 घंटा 36 मिनट के समय से है। मान्यता के अनुसार ऐसी एकादशी दैत्यों का बल बढ़ाने वाली और पुण्यों का नाश करने वाली होती है।

इस संबंध में पद्मपुराण में भी उल्लेख मिलता है। इसमें कहा गया है, "वासरं दशमीविधं दैत्यानां पुष्टिवर्धनम। मदीयं नास्ति सन्देह: सत्यं सत्यं पितामहः।।" इसका अर्थ है कि दशमी मिश्रित एकादशी दैत्यों के बल को बढ़ाने वाली है, इसमें कोई संदेह नहीं है।

वहीं, द्वादशी मिश्रित एकादशी को परविद्धा एकादशी कहा जाता है। शास्त्री के अनुसार, "द्वादशी मिश्रिता ग्राह्य सर्वत्र एकादशी तिथि:" अर्थात द्वादशी मिश्रित एकादशी सर्वदा ग्रहण करने योग्य होती है। ऐसी एकादशी का पालन करने से मांगलिक कार्यों और भक्ति में वृद्धि होती है।

बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि 21 नवंबर शनिवार को द्वादशी तिथि में सुबह 06 बजकर 32 मिनट से अर्धरात्रि के बाद 04 बजकर 56 मिनट तक पारण का समय रहेगा। पारण के लिए दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक का समय शुभ बताया गया है। इसके अलावा गोधूलि बेला में शाम 05 बजकर 25 मिनट से रात 08 बजकर 06 मिनट तक का समय भी शुभ रहेगा।

देवउठनी एकादशी पर तिथि के संयोग, पूजा-व्रत और पारण के शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व रहेगा। इस संबंध में जानकारी मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान टोंक के निदेशक बाबूलाल शास्त्री ने दी। उन्होंने अपना संपर्क नंबर 9413129502 भी जारी किया है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story