सुशासन सप्ताह में विकास रथों की दस्तक, गांव-गांव तक पहुंची सरकार की योजनाओं और दो वर्ष की उपलब्धियों की गूंज
सवाई माधोपुर जिले में सुशासन सप्ताह के तहत विकास रथ गांव-गांव पहुंचकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं और दो वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैं। एलईडी वैन के माध्यम से ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति, बुकलेट और पम्फलेट वितरण से ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता व लाभ समझाए जा रहे हैं।

सवाई माधोपुर, 25 दिसम्बर।
सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने और सरकारी योजनाओं की वास्तविक तस्वीर ग्रामीणों के सामने रखने के उद्देश्य से जिले में सुशासन सप्ताह के तहत विकास रथों का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। वर्तमान राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘2 साल: नव उत्थान–नई पहचान, बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान’ कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत एलईडी वैन के माध्यम से जिले की विभिन्न विधानसभाओं के गांवों में सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का सशक्त प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
गुरुवार को विकास रथों ने सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, खण्डार और बामनवास विधानसभा क्षेत्रों की कई ग्राम पंचायतों में पहुंचकर ग्रामीणों को एलईडी स्क्रीन पर ऑडियो-विजुअल प्रस्तुतियों के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं तथा बीते दो वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों से अवगत कराया। आधुनिक तकनीक के जरिए प्रस्तुत की गई इन जानकारियों ने ग्रामीणों में खासा उत्साह पैदा किया और योजनाओं को समझने की प्रक्रिया को सरल बनाया।
इस अवसर पर ग्रामीणों को राज्य सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों से संबंधित बुकलेट, पम्फलेट और पोस्टर वितरित किए गए, ताकि आमजन योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभों को सहज रूप से समझ सकें। विकास रथों के ग्राम पंचायतों में पहुंचते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर अभियान के प्रति अपना समर्थन और उत्साह प्रकट किया।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार, 26 दिसम्बर को भी यह जागरूकता अभियान जारी रहेगा। इस दिन विकास रथ सवाई माधोपुर की गम्भीरा, भूखा और मलारना डूंगर, गंगापुर सिटी की श्यारोली, सेवा, जीवली और टोकसी, खण्डार की भूरी पहाड़ी, डूंगरी तथा बड़ागांव सरवर, मामडोली, कोडयाई, गालद कलां और पीपलदा गांवों में पहुंचकर आमजन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देंगे।
सुशासन सप्ताह के तहत चलाया जा रहा यह अभियान न केवल सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का माध्यम बन रहा है, बल्कि ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाकर उन्हें योजनाओं से जोड़ने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
- सवाई माधोपुर सुशासन सप्ताह विकास रथ अभियानसवाई माधोपुर में सरकारी योजनाओं की जानकारी एलईडी वैनगंगापुर सिटी खण्डार बामनवास विकास रथ समाचारराजस्थान सरकार 2 वर्ष की उपलब्धियां गांवों में प्रचारCEO गौरव बुडानिया विकास रथ जानकारीसवाई माधोपुर ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाएंSujashan Saptah Vikas Rath Sawai MadhopurGovernment schemes awareness LED van RajasthanTwo years achievements Rajasthan government villagesSawai Madhopur Gangapur City Khandar development rath newsRajasthan government public welfare schemes rural awareness

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
