सवाई माधोपुर: DEO ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
देवीलाल मीणा ने बौली के तीन स्कूलों में शैक्षणिक स्तर और सरकारी योजनाओं की समीक्षा कर कमियां दूर करने के निर्देश दिए।

तस्वीर में जिला शिक्षा अधिकारी कक्षा में खड़े होकर छात्राओं से सवाल पूछते दिख रहे हैं।
7 सितंबर 2026 को श्री देवीलाल मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक एवं अतिरिक्त चार्ज मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सवाई माधोपुर ने विद्यालय सम्बलन के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उद्गगाव बौली का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों के शैक्षणिक स्तर की जांच की। कक्षा के अनुसार शैक्षणिक स्तर नहीं मिलने पर शिक्षकों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। साथ ही कालांश 7 में रीड थोन (मिशन पढ़ो राजस्थान) के तहत नियमित अभ्यास कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद कार्यालय में स्टाफ के साथ समीक्षा बैठक की गई। लाडो योजना की समीक्षा में पाया गया कि 166 बच्चियों में से केवल 66 बच्चियों के ही आवेदन अभी तक हुए हैं, जबकि 100 बच्चियों के आवेदन विभिन्न कारणों से नहीं हो पाए हैं। इस पर लाडो योजना प्रभारी को निर्देश दिए गए कि पात्र बच्चियों के आवश्यक दस्तावेज अभिभावकों से समन्वय स्थापित कर पूर्ण करवाएं और उनके आवेदन कराए जाएं।
इसी तरह एचपी वैक्सीनेशन के बारे में चर्चा करने पर संस्था प्रधान ने प्रगति शून्य बताई। इस पर निर्देश दिए गए कि 15 आयु वर्ष की पूर्ण कर चुकी सभी बच्चियों का एचपी वैक्सीनेशन आवश्यक रूप से करवाया जाए। इंस्पायर अवार्ड में प्रत्येक विद्यालय का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य बताया गया। इसी तरह माय भारत पोर्टल पर चल रहे क्विज में भी प्रत्येक विद्यालय को कम से कम 20 छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश संस्था प्रधान को दिए गए।
इसके बाद मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बौली के लिए आ रहे थे। रास्ते में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुशलपुरा की छात्राएं जिला स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए खो-खो का अभ्यास कर रही थीं। छात्राओं को अभ्यास करते देख जिला शिक्षा अधिकारी स्वयं मैदान में पहुंचे और उनकी तैयारी देखने के साथ हौसला आफजाही की। उन्होंने मैच भी देखा और आवश्यक निर्देश दिए।
इसके बाद स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल बोली पहुंचे, जहां कक्षाओं में जाकर बच्चों के शैक्षणिक स्तर की जांच की गई। यहां बच्चों का शैक्षणिक स्तर अच्छा मिला, लेकिन जिस विद्यालय में 900 का नामांकन होना चाहिए, वहां केवल 300 ही बच्चों का नामांकन होने पर अधिकारी ने नाराजगी जताई। चूंकि यह सत्र प्रवेश का निकल चुका है, इसलिए उन्होंने स्टाफ को टीम भावना से कार्य करते हुए अभी से ऐसी रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे आगामी सत्र में नामांकन अच्छा हो।
अधिकारी ने पात्र सभी छात्राओं को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र छात्र सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं से वंचित नहीं रहे, इसके लिए सभी को प्रयास करने चाहिए।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
