डीग: ईंधन संकट और गैस सिलेंडर की कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर नगर एवं खोह ब्लॉक कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और केंद्र की विदेश नीति की आलोचना की।

डीग के बृज नगर विधानसभा मुख्यालय पर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते नगर ब्लॉक अध्यक्ष सुगड़ सिंह जाटव, खोह ब्लॉक अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता।
डीग 14 मार्च। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीति और गलत विदेश नीति के कारण देश में ईंधन संकट उत्पन्न हो गया है, जिसका सीधा बोझ अब आमजन पर आ गया है। इसी क्रम में आज बृज नगर विधानसभा मुख्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगर एवं खोह के तत्वाधान में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।
ईंधन संकट और बढ़ती कीमतों पर आक्रोश
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि गलत विदेश नीति के कारण देश में ईंधन संकट गहरा गया है। रसोई गैस की कीमत 60 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा दिए जाने से आम आदमी की कमर टूट गई है, वहीं व्यावसायिक गैस आपूर्ति बाधित होने के कारण सामाजिक और वैवाहिक आयोजनों पर भी गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। इस जनविरोधी रवैये के खिलाफ कांग्रेसियों ने गैस सिलेंडर के साथ प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन कर अपना रोष प्रकट किया।
प्रदर्शन में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता
इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुगड़ सिंह जाटव और खोह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा मौजूद रहे। इनके साथ ही पूर्व पार्षद ओमप्रकाश जाटव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामस्वरूप प्रभाती एवं विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने भी विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राकेश कुमार समाजसेवी, शहर कांग्रेस महासचिव शुभम बंसल, ब्लॉक संगठन महामंत्री पवन प्रधान, साहिल खान और गोपालशरण शर्मा आदि कांग्रेसजन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इन सभी नेताओं ने एक स्वर में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
