युवा भाजपा नेता दर्शन सिंह गुर्जर मोतीपुरा ने कहा "विकसित एवं उन्नत राजस्थान की संकल्पना को साकार करने वाला सर्वस्पर्शी बजट है।" शानदार बजट के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी और उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी जी का आभार व्यक्त किया है।


युवाओं और स्वरोजगार के लिए सौगात

दर्शन सिंह गुर्जर ने बताया कि बजट में युवाओं के भविष्य को प्राथमिकता दी गई है:

  • "स्वरोजगार के लिए एक लाख युवाओं को 10 लाख रु ऋण ब्याज मुक्त दिया जाएगा।"

ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचा

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के कायाकल्प के लिए बजट में कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं:

  • हर पंचायत में वर्मी कंपोस्ट यूनिट की स्थापना।
  • 1 साल में 3 लाख नए हर घर जल कनेक्शन।
  • 500 करोड़ की लागत से 250 अटल प्रगति पथ का निर्माण।

महिला सशक्तिकरण और आर्थिक प्रगति

महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं:

  • "लखपति दीदियो को 1.50 लाख तक का लोन दिया जाएगा।"
  • ग्रामीण महिलाओं के लिए खुलेंगे वूमेन BPO।

सर्वस्पर्शी बजट का विजन

दर्शन सिंह गुर्जर मोतीपुरा के अनुसार, इस बजट में किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी, महिला और युवाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story