साइबर अपराध के लिए अपने बैंक खाते किराये पर देने वाले तीन म्यूल खाता धारकों को सवाई माधोपुर कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपीगणों ने अपना खाता कमीशन के लालच में अपने दोस्त असलम और सोयल को साइबर फ्रॉड के लिए दिया था, जिन्हें पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। तीनों आरोपी घटना के समय से फरार चल रहे थे, जिन्हें पुलिस टीम ने दबिश देकर रेलवे कॉलोनी से गिरफ्तार किया।

सुश्री ज्यैष्ठा मैत्रेयी पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में तथा श्री विजय सिंह मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर और श्री राजेन्द्र मीना पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के निकटतम सुपरविजन में श्री मदनलाल मीणा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली सवाई माधोपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना हाजा के प्रकरण संख्या 180/26 में वांछित आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से अनुसंधान जारी है।

घटना के अनुसार, दिनांक 15.05.2026 को थाना हाजा पर प्राप्त म्यूल अकाउंट के संबंध में प्रकरण संख्या 180/26 धारा 318(4), 319(2), 112(2), 61(2) ए बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट में पंजीबद्ध किया गया था। इस प्रकरण में दो आरोपी असलम और सोयल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शेष आरोपी घटना के समय से फरार चल रहे थे।

फरार चल रहे आरोपियों में से तीन आरोपियों को दिनांक 23.07.2026 को पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर रेलवे कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों में इमरान पुत्र रईश जाति मुसलमान उम्र 19 साल निवासी रेलवे कॉलोनी, किशन पुत्र श्री कजोड जाति रैगर उम्र 23 साल निवासी रेलवे कॉलोनी थाना कोतवाली सवाई माधोपुर तथा सुमित बैरवा पुत्र श्री मीठालाल जाति बैरवा उम्र 20 साल निवासी गोपाल पुरा की ढाणी रेलवे कॉलोनी थाना कोतवाली जिला सवाई माधोपुर शामिल हैं।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम में श्री मदनलाल पु.नि. थानाधिकारी थाना कोतवाली सवाई माधोपुर, श्री सुरज्ञान कानि. 51 (मुख्य भूमिका), श्री रामलखन कानि. 1412 (मुख्य भूमिका) तथा श्री मनीष कानि. 1135 थाना कोतवाली शामिल रहे।

पुलिस थाना कोतवाली सवाई माधोपुर द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story