सायबर अपराध: किराये के बैंक खाते (Mule Account) के विरुद्ध थाना उदेईमोड की बड़ी कार्यवाही
सवाई माधोपुर पुलिस ने 58 लाख से अधिक की ठगी से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो कमीशन के बदले साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराते थे।
खाता धारक अपने बैंक खातों को कमीशन पर साइबर फोडर को उपलब्ध कराते थे, जिसके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दो खाता धारको के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
अभियान और उच्चाधिकारियों के निर्देश
"श्रीमान महानिदेशक पुलिस एससीआरबी एवं साइबर क्राइम राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार साईबर अपराधो की रोकथाम हेतू संदिग्ध बैंक खातो (Mule Account) के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु विशेष साईबर अभियान चलाया जाकर संदिग्ध बैंक खाते जिनमें साईबर फोड की राशि प्राप्त हुई है उनके विरूद्ध कार्यवाही करने के सम्बन्ध में श्री अनिल कुमार बेनीवाल पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार एवं श्री राकेश राजौरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री गिर्राज प्रसाद मीना वृताधिकारी गंगापुरसिटी के सुपरविजन में श्री बृजेश सिंह तंवर पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना उदेईमोड द्वारा दो संदिग्ध बैंक खाता धारको विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।"
कार्यवाही का विवरण एवं धोखाधड़ी का खुलासा
दिनांक 25.01.2026 को श्री बृजेश सिंह तंवर पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना उदेईमोड द्वारा निर्देशानुसार साईबर अपराधो की रोकथाम हेतू संदिग्ध बैंक खातो (Mule Account) के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये संदिग्ध बैंक खाता धारक यश बंसल निवासी गंगापुरसिटी व उसके साथी आर्यन अग्रवाल निवासी मलारना डूंगर को तलब कर बैंक खातो के के सम्बन्ध में जानकारी की गई।
- उक्त दोनो के बैंक खातों के विरूद्ध अलग-अलग राज्यो मे साईबर फोड की शिकायते दर्ज है जिनमें कुल 58,92,452.4/- रूपये का ऑनलाईन साईबर फाँड हुआ है।
- उक्त साईबर ठगी की गई राशि में से दोनो के बैंक खातो में कुल 4,10,328/- रूपये प्राप्त होना पाया गया।
- उक्त दोनो खाता धारको द्वारा अपने अन्य साथियो के साथ एक समूह के रुप में आपराधिक षडयंत्र रचते हुये आमजन को साईबर फ्रॉड यथा ऑनलाईन पार्ट टाईम जोब, इन्वेस्ट, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर इत्यादि झांसे में लेकर छल करते हुये धोधाधडी पूर्वक अनजान लोगो के साथ इलेक्ट्रोनिक साधनो का उपयोग करते हुए ठगी कर कुल 410328/- रूपये स्वंय के खातो में प्राप्त करते हुये अपना कमीशन काटकर अन्य आरोपीगण देना पाया गया।
दर्ज प्रकरण एवं गिरफ्तारी
आरोपी यश बंसल निवासी गंगापुरसिटी एवं आर्यन अग्रवाल निवासी मलारना डूंगर के विरुद्ध प्रकरण संख्या 18/2026 अपराध धारा 319(2), 318(4), 61(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं धारा 66डी आईटी एक्ट थाना उदेईमोड पर पंजीबद्ध किया गया।
- अभियुक्तगण यश बंसल व आर्यन अग्रवाल को गिरफ्तार किया जा चुका है।
- अभियुक्तगण माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे है।
- अन्य संदिग्ध आरोपियान के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणों का विवरण
- यश बंसल पुत्र सुरेशचंद बंसल, जाति महाजन, उम्र 21 साल, निवासी लोहिया मील के पास, गंगापुरसिटी, थाना उदेईमोड, जिला सवाई माधोपुर।
- आर्यन अग्रवाल पुत्र जगमोहन अग्रवाल, जाति महाजन, उम्र 25 साल, निवासी बनिया मौहल्ला, बस स्टैण्ड के पास, मलारना डूंगर, थाना मलारना डूंगर, जिला सवाई माधोपुर (हाल निवासी गणेश नगर बी, सवाई माधोपुर)।
पुलिस टीम का विवरण
- श्री बृजेश सिंह तंवर पु०नि० थानाधिकारी थाना उदेई मोड
- श्री थानसिंह हैडकानि० 350 थाना उदेईमोड
- श्री रवि कुमार कानि० 412 थाना उदेईमोड
- श्री अकलेश कानि० 155 थाना उदेईमोड
- श्री सत्यभानसिंह कानि० 995 थाना उदेईमोड

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
