गंगापुर सिटी, 15 मार्च: जयपुर रोड स्थित सी.पी. हॉस्पिटल में एक मरीज की जान बचाने के लिए लालसोट निवासी जितेंद्र मीणा ने ओ नेगेटिव ब्लड देकर मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। पिपलाई निवासी मरीज की गंभीर स्थिति में ब्लड की कमी के कारण परिजनों को आवश्यक रक्त उपलब्ध कराना मुश्किल हो रहा था।

मरीज के परिजनों ने गंगापुर शहर के सभी ब्लड बैंकों में संपर्क किया, लेकिन आवश्यक रक्त नहीं मिल पाया। अंततः सी.पी. हॉस्पिटल के ब्लड बैंक के माध्यम से लालसोट निवासी जितेंद्र मीणा को बुलाया गया। उन्होंने तुरंत अस्पताल पहुंचकर मरीज को ओ नेगेटिव ब्लड दिया और उसकी जान बचाई।

मरीज के परिजनों ने इमरजेंसी में मदद के लिए आए जितेंद्र मीणा का हार्दिक आभार व्यक्त किया। सी.पी. हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. क्षितिज गुप्ता ने गंभीर परिस्थितियों में आए लालसोट निवासी युवक की सराहना की और धन्यवाद प्रकट किया।

ब्लड बैंक इंचार्ज सचिन शर्मा ने कहा कि सी.पी. हॉस्पिटल ब्लड बैंक हमेशा जरूरतमंदों की सेवा में अग्रणी रहा है। इस दौरान अस्पताल में निदेशक डॉ. क्षितिज गुप्ता, ब्लड बैंक इंचार्ज सचिन शर्मा, तकनीकी पर्यवेक्षक नरेंद्र शर्मा, ऋतिक बैरवा और बंटी खान मौजूद रहे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story