गंगापुर सिटी में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण विस्तार करते हुए जयपुर रोड स्थित CP Hospital में अत्याधुनिक एंडोस्कोपिक मशीन का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन किया गया। नई सुविधा शुरू होने से गंगापुर सिटी और आसपास क्षेत्र के मरीजों को अब पाचन संबंधी बीमारियों की सटीक और आधुनिक जांच स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि एंडोस्कोपी सुविधा शुरू होने से मरीजों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा तथा बेहतर, सुरक्षित और कम समय में जांच एवं उपचार की सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के चेयरमैन डॉ. सी.पी. गुप्ता और मैनेजिंग डायरेक्टर मोहित गुप्ता ने कहा कि अस्पताल लगातार चिकित्सा सेवाओं में विस्तार कर रहा है, ताकि क्षेत्र के लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जा सकें।

उद्घाटन समारोह में सर्जन डॉ. सचिन राजपूत, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अदिति शर्मा, मेडिकल ऑफिसर डॉ. रोहित सुंदेशा, फिजिशियन डॉ. रोहित टांक, ब्लड बैंक इंचार्ज सचिन शर्मा, नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट मिथलेश कुमार, डॉ. इंतिकाब, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज उपाध्याय और डॉ. अभिषेक जैमिनी सहित मेडिकल एवं नर्सिंग टीम मौजूद रही। इस दौरान मशीन का पूजन किया गया तथा मरीजों की सफल एंडोस्कोपी भी की गई।

अस्पताल के सीनियर लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. सचिन सिंह राजपूत ने बताया कि एंडोस्कोपी पेट, भोजन नली, गैस, अल्सर, पेट दर्द, उल्टी, खून की कमी, निगलने में परेशानी, बार-बार एसिडिटी और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं की जांच के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि एंडोस्कोपी के माध्यम से बीमारी का शुरुआती चरण में सटीक पता लगाया जा सकता है, जिससे समय पर उपचार संभव हो पाता है। यह जांच कम दर्द वाली, सुरक्षित और कम समय में पूरी होने वाली प्रक्रिया है, जिससे मरीजों को शीघ्र एवं बेहतर उपचार मिल सकता है।

अस्पताल के चेयरमैन एवं वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सीपी गुप्ता ने बताया कि गंगापुर सिटी की पहली एंडोस्कोपी मशीन CP Hospital में स्थापित की गई है, जिससे शहरवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने इसे शहर के लिए गर्व का विषय बताया।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार वर्तमान में CP Hospital में MRI, CT Scan, 24 घंटे ब्लड बैंक सुविधा, RGHS तथा मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (MAA) योजना के तहत कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है। प्रबंधन ने कहा कि आधुनिक तकनीक और अनुभवी चिकित्सकों की टीम के माध्यम से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना अस्पताल की प्राथमिकता है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story