सवाई माधोपुर, 12 नवंबर। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने और बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) को आने वाली तकनीकी एवं प्रशिक्षण संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सवाई माधोपुर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष कमरा नंबर 27 में कार्यरत रहेगा, जहां से पुनरीक्षण प्रक्रिया से जुड़ी सभी गतिविधियों की सतत निगरानी की जाएगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को नियुक्त किया गया है, जो बीएलओ को प्रशिक्षण संबंधी मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटलीकरण कार्य को गति देने में यह नियंत्रण कक्ष अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तारनपुर के उप प्रधानाचार्य पारस चंद जैन (मो. 9414551610) को सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लतीफ अली (मो. 8112246858) को गंगापुर क्षेत्र के लिए, कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा अभियान चंद्र मोहन शर्मा (मो. 9950754914) को बामनवास क्षेत्र के लिए तथा व्याख्याता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुश्तला कृष्णावतार शर्मा (मो. 9413591534) को खंडार क्षेत्र के लिए मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के ब्लॉक कार्यालय सवाई माधोपुर में कार्यरत प्रोग्रामर अमित कुमार शर्मा (मो. 9511503736) को तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किया गया है, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने वाली किसी भी समस्या के समाधान में तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे।

जिला प्रशासन का यह प्रयास मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे न केवल बीएलओ को सहयोग मिलेगा बल्कि मतदाता सूची की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story