सवाई माधोपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार और जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष एवं बामनवास विधायक श्रीमती इंदिरा मीणा के नेतृत्व में आज हमीर सर्किल से एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें कांग्रेस के पदाधिकारी और अग्रिम संगठन, महिला संगठन, अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए। यह रैली सुप्रीम कोर्ट के द्वारा अरावली पर्वतमाला के 100 मीटर के दायरे संबंधी हालिया फैसले के विरोध स्वरूप आयोजित की गई थी।

रैली हमीर ब्रिज से प्रारंभ होकर स्टेशन, शर्मा होटल, बजरिया सब्जी मंडी, जामा मस्जिद, पुरानी ट्रक यूनियन और गुलाब बाग तक पहुंची, जहां इसका विधिवत विसर्जन किया गया। गुलाब बाग में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्रीमती इंदिरा मीणा ने कहा कि अरावली पर्वतमाला हमारे देश और प्रदेश की गौरवशाली धरोहर है और इसे किसी भी कीमत पर नष्ट नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की कमजोरियों के कारण यह निर्णय लिया गया है, जो अरावली और उसके आसपास रहने वाले लोगों के हित में नहीं है।

श्रीमती मीणा ने आगे कहा कि अरावली पर्वतमाला पश्चिम से आने वाली हवाओं को रोकने और मानसून के दौरान वर्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अगर अरावली का खनन हुआ, तो रेगिस्तान का विस्तार होगा और स्थानीय जनता को गंभीर पर्यावरणीय संकट का सामना करना पड़ेगा। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने सरकार से मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट में पुनः रिट दायर करके अरावली की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

रैली में कांग्रेस के PCC सचिव लईक अहमद, जिला प्रमुख सुदामा देवी, प्रधान देवपाल मीणा, लुकमान अहमद, शिवचरण बैरवा, विमलचंद महावर, मुकेश ऐण्डा, कमलेश गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल वर्धमान, घासीलाल बैरवा, विमल कुमार मीणा, युगराज चौधरी, घनश्याम झाड़ोली, गिर्राज प्रसाद कोड्याई, मोहन मंगल, पार्षद जरार अहमद, अनिल वर्मा, राजेश पहाड़ियां, रवि, मानसिंह मीणा, नियाज भाई, संजय गौतम, दीपक बेरवा, अजय शर्मा, कुलदीप जेन, पुष्पा सालोदिया, तारा बाई मीणा, कमल, रामजीलाल बैरवा, KM कंवरिया, सुनिल शर्मा, विक्की सिसोदिया, गफूर खान, प्यारेलाल शर्मा, बसंती लाल सैनी, रामभजन, एडवोकेट बी पी सिंह, हरिश महेश्वरी, रमेश पंसारी, जिला परिषद सदस्य सीमा बैरवा, ऊषा झां, महेश चंदेल, रामु फलोदी, लक्ष्मीकांत मीणा, डॉ. रामसहाय गुर्जर, अजय शर्मा, वंशीलाल, अशोक, सुनिल, राजेश पाली, सलमान रंगरेज, इंद्रजीत दुबे, चतरु मुई, डिग्गी प्रसाद मीना, प्रेमराज संरपच, धर्मसिंह, हरगोविंद, बत्तीलाल गुर्जर, अफजल, रामसहाय जी, कांजी मीना फोजी, राधेश्याम मीणा, राजेश, वसीम सेलू, शाहरुख, रामजीलाल गुर्जर, सुनील और प्रेमराज, पवन बडगोत्या समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। सभी ने गुलाब बाग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन समर्पित किए।

इस आयोजन ने स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस पार्टी अरावली पर्वतमाला की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है और पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story