पंचायतीराज चुनावों की तैयारी तेज, PCC वार रूम में कांग्रेस की अहम बैठक, रामकेश मीणा शामिल
जयपुर स्थित पीसीसी वार रूम में हुई कांग्रेस की बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) वार रूम में आगामी पंचायतीराज चुनावों की रणनीतिक तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में शामिल पार्टी के वरिष्ठ नेता।
गंगापुर सिटी। आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियों को तेज करते हुए बुधवार को जयपुर स्थित पीसीसी वार रूम में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन को मजबूत करने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, AICC महासचिव सचिन पायलट, उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा, सहप्रभारी चिरंजीव राव, पूनम पासवान एवं ऋतिक मकवाना सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने चुनावी रणनीति और विभिन्न विषयों को लेकर अपने विचार साझा किए। साथ ही संगठन को मजबूत करने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर भी विस्तृत मंथन हुआ।
पीसीसी वार रूम में हुई इस बैठक में उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा की मौजूदगी भी रही। आगामी पंचायतीराज चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस नेताओं की यह बैठक संगठनात्मक तैयारियों और चुनावी रणनीति पर केंद्रित रही।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
