सवाई माधोपुर में मातृ शिशु स्वास्थ्य दिवस पर गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण
सवाई माधोपुर में मातृ शिशु स्वास्थ्य दिवस पर गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण हुआ, सीएमएचओ ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

तस्वीर में उप स्वास्थ्य केंद्र के अंदर मेज पर रखे स्वास्थ्य रजिस्टरों व रिकॉर्ड्स की जांच करते सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जेमिनी और साथ में मौजूद स्वास्थ्यकर्मी।
जिले में गुरुवार को मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सा विभाग के कार्मिकों और आशा कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में निर्धारित स्थलों पर टीकाकरण सत्र आयोजित कर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जेमिनी ने हिम्मतपुरा व पचीपल्या उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्थानों की व्यवस्थाओं की जांच की गई। उन्होंने विभिन्न रजिस्टर, पंजीकरण प्रक्रिया, उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों की पहचान व लाइन लिस्ट, जांच तथा टीकाकरण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जेमिनी ने क्षेत्र में आने वाली गर्भवती महिलाओं में से उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों को चिन्हित कर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
सीएमएचओ ने बताया कि मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (एमसीएचएन डे) के तहत गर्भवती महिलाओं और बच्चों का नियमित टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं का पंजीयन कर प्रसव पूर्व जांच, आवश्यक परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड की गोलियां वितरित की गईं तथा पोषण, स्वच्छता और समय पर जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। चिकित्सा दलों ने माताओं को सुरक्षित प्रसव और शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े रहने की सलाह दी। साथ ही गर्भवतियों को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए भी जागरूक किया गया।
जिले में माइक्रोप्लान के अनुसार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों ने सत्रों की मॉनीटरिंग ODK collect Software के माध्यम से कर रिपोर्ट दर्ज की।
फोटो कैप्शन:- 23 पीआरओ निरीक्षण के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण कार्यों की जांच करते मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जेमिनी।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
