सवाई माधोपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौथ का बरवाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 लीटर अवैध हथकड़ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध शराब जब्त कर राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 के तहत मामला दर्ज किया है।

सुश्री ज्यैष्ठा मैत्रेयी आई०पी०एस० पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में तथा श्री विजय सिंह आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर एवं श्री रामधन जाट आर.पी.एस. वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण जिला सवाई माधोपुर के सुपरविजन में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत थानाधिकारी अजीत कुमार पु०नि० पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस टीम में श्री दीपक शर्मा स०उ०नि०, श्री मुकेश कुमार कानि. 158 और श्री लाखन सिंह कानि. 275 शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार दिनांक 03.08.2026 को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गिरधरपुरा से बीड की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति के पास अवैध हथकड़ शराब मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी देशराज पुत्र श्री भैरूलाल जाति रैबारी उम्र 51 साल निवासी सिरोही पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा जिला सवाई माधोपुर के कब्जे से 2 लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद कर जब्त की।

पुलिस ने आरोपी देशराज को धारा 16/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 के तहत गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा पर मु०नं० 243/2026 धारा 16/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इस कार्रवाई में पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा की टीम में थानाधिकारी अजीत कुमार पु०नि०, श्री दीपक शर्मा स०उ०नि०, श्री मुकेश कुमार कानि. 158 और श्री लाखन सिंह कानि. 275 शामिल रहे। पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story