राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक शाखा चौथ का बरवाड़ा की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष पिंकेश बैरागी की अध्यक्षता में चौथ का बरवाड़ा मुख्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में आगामी 18 सितंबर को आयोजित होने वाले संगठन के जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों, व्यवस्थाओं और अधिकाधिक शिक्षक साथियों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई।

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी ने बताया कि राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 18 सितंबर 2026 को मानटाउन क्लब मैरिज गार्डन, सवाई माधोपुर में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में जिलेभर से शिक्षक, संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य भाग लेंगे।

प्रदेश संयुक्त महामंत्री गिर्राज वर्मा ने बताया कि सम्मेलन के दौरान संगठन के सेवानिवृत्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक संगठन की महत्वपूर्ण धरोहर हैं, जिन्होंने अपने सेवाकाल में शिक्षा एवं शिक्षक हितों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

जिला संघर्ष समिति संयोजक अब्दुल वसीम ने बताया कि जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में शिक्षकों की जिला स्तरीय समस्याओं को जिले के संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखकर उनके निस्तारण करवाया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षकों एवं शिक्षार्थियों की प्रदेश स्तर की समस्याओं एवं मांगों का मांग-पत्र तैयार कर राज्य सरकार को निस्तारण हेतु भिजवाया जाएगा।

जिलाध्यक्ष राहुल सिंह गुर्जर ने बताया कि संगठन का उद्देश्य शिक्षकों को एकजुट कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है। जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के माध्यम से शिक्षकों की समस्याओं, शैक्षिक व्यवस्था एवं संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी शिक्षक से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

बैठक में संगठन के जिला प्रवक्ता मोहसिन खान, प्रदेश सलाहकार हरिशंकर गुर्जर, ब्लॉक सभाध्यक्ष भवानीशंकर महावर, जिला उपाध्यक्ष मानसिंह मीना, सुरेंद्र मालिया, दामोदर वर्मा, निजाम मोहम्मद, शहीद अहमद, मानसिंह मीना, अब्दुल रज्जाक आदि संगठन के पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story