सवाई माधोपुर में चर्म प्रशिक्षण का मौका, 31 जुलाई तक निःशुल्क कोर्स के लिए आवेदन
सवाई माधोपुर में निःशुल्क चर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित, जानें पात्रता, स्टाइपेंड और टूलकिट की जानकारी।

राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, सवाईमाधोपुर द्वारा चर्म उद्योग को प्रोत्साहन देने, दस्तकारों के उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार करने और नए डिजाइन विकसित करने के उद्देश्य से दो माह का निःशुल्क चर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक पंकज कुमार मीना ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का कम से कम आठवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
इच्छुक अभ्यर्थी सादे कागज पर अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता तथा जाति/वर्ग का उल्लेख करते हुए 31 जुलाई, 2026 तक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, जयपुर (ग्रामीण) में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
आवेदन पत्र के साथ स्वयं का पासपोर्ट आकार फोटो, पहचान पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र तथा जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) आवश्यक रूप से जमा करवाना अनिवार्य होगा।
कार्यक्रम के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के प्रशिक्षणार्थियों को दो माह तक लेदर गुड्स निर्माण का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को 500 रुपए प्रतिमाह की स्टाइपेंड राशि दी जाएगी। वहीं, प्रशिक्षण पूर्ण होने पर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 1,000 रुपए मूल्य की टूलकिट भी वितरित की जाएगी।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र ने स्पष्ट किया है कि 31 जुलाई, 2026 के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। ऐसे में निर्धारित तिथि तक आवेदन प्रक्रिया पूरी करना आवश्यक होगा।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
