सवाई माधोपुर, 15 दिसंबर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार सोमवार को एडीआर सेंटर में नालसा द्वारा संचालित दो प्रमुख योजनाओं—जागृति (Justice Awareness for Grassroot Rural Information and Transparency Initiative) 2025 और डॉन (Drug Awareness and Wellness Navigation – For a Drug-Free India) 2025—के तहत कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पैनल अधिवक्ताओं, अधिकार मित्रों और विभिन्न विभागों से आए प्रतिनिधियों को विधिक जागरूकता और नशामुक्ति अभियान से जोड़कर उनकी क्षमता बढ़ाना था। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव समीक्षा गौतम ने कार्यक्रम की शुरुआत में बताया कि जागृति योजना का मुख्य लक्ष्य समाज के कमजोर वर्ग तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना, विधिक सहायता सेवाओं का डेटाबेस बनाना और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत जिले में जिला जागृति इकाई तथा तालुका गंगापुर सिटी, खंडार, बौंली और बामनवास में तालुका जागृति इकाई का गठन किया गया है।

साक्षरता और विधिक जागरूकता के महत्व को रेखांकित करते हुए सचिव समीक्षा गौतम ने डॉन योजना की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉन योजना के माध्यम से विशेष इकाइयों का गठन कर संस्थागत एवं विधिक सेवा ढांचे को मजबूत किया जाएगा। यह योजना नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने, नशा पीड़ितों के पुनर्वास एवं पुनएर्कीकरण में सुविधा प्रदान करने और शिक्षा एवं जागरूकता के माध्यम से समाज को नशामुक्त बनाने का कार्य करती है। कार्यक्रम के दौरान सचिव ने यूनिट सदस्यों द्वारा किए गए कार्यों का मूल्यांकन भी किया।

कार्यक्रम में मनोचिकित्सक गौरव चंद्रवंशी ने मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान तथा उनसे बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। पैनल अधिवक्ता अभय कुमार गुप्ता और सहायक नगर नियोजक माणिकचंद ने नशे के दुष्परिणामों, मादक पदार्थों की तस्करी और रोकथाम, मादक पदार्थों से दूरी बनाने के व्यावहारिक उपायों, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और नालसा हेल्पलाइन 15100 की जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम ने विधिक और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ ही नशामुक्ति एवं समुदाय सेवा के महत्व को प्रमुखता से उजागर किया। इस पहल से जिले में न्यायिक जागरूकता और नशा रोकथाम के प्रयासों को नई दिशा और गति मिलेगी।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story