बुचोलाई ग्राम पंचायत में आयुष्मान आरोग्य शिविर, टीबी मरीजों की निशुल्क जांच
राजस्थान सरकार के 100 दिवसीय अभियान के तहत बुचोलाई में हैंडलूम एक्स-रे मशीन से संभावित टीबी रोगियों की पहचान और स्कूल में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन।

बुचोलाई ग्राम पंचायत में आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविर के दौरान ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद मीणा और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों की निशुल्क टीबी जांच की गई।
आज ग्राम पंचायत बुचोलाई में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें हैंडलूम एक्स-रे मशीन द्वारा संभावित टीबी मरीजों की जांच की गई। राज्य सरकार द्वारा 100 दिवसीय टीबी आयुष्मान आरोग्य शिविर पंचायत स्तर पर लगाए जा रहे हैं।
ग्रामीणों को घर-द्वार पर मिल रही जांच सुविधा
शिविर प्रभारी डॉक्टर योगेश कुमार गुप्ता ने बताया कि "इन शिविरों के द्वारा ग्रामीण स्तर पर टीबी के संक्रमण को रोकने का प्रयास किया जा रहा है और जो लोग एक्स-रे करवाने के लिए गंगापुर तक नहीं जा सकते उनके लिए गांव में ही सुविधा प्रदान की जा रही है।" ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरविंद मीणा ने बताया कि इस शिविर में बीपी, शुगर तथा चेस्ट एक्स-रे की जांच निशुल्क की जा रही है। इन शिविरों का उद्देश्य लोगों में टीबी के प्रति फैले हुए भ्रम को दूर करना तथा जागरूकता उत्पन्न करना है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम की सक्रिय भूमिका
आयुष्मान आरोग्य शिविरों में ब्लॉक से डॉक्टर कपिल शर्मा, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में आरबीएसके की टीम जिसमें डॉक्टर सुभाष शर्मा, कृष्णा एवं संजना आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान की। रेडियोग्राफर हंसराज मीणा द्वारा टीबी स्थल पर ही संभावित टीबी मरीजों का चेस्ट एक्स-रे किया गया। बुचोलाई सीएचओ हंसराम गुर्जर एवं एएनएम रामनरी गुर्जर, ब्लॉक टीबी सुपरवाइजर भारत शर्मा ने भी इस शिविर में भाग लिया।
जन जागरूकता के लिए स्कूलों में विशेष गतिविधि
इस शिविर के दौरान सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुचोलाई में स्कूल एक्टिविटी की गई। भारत शर्मा ने बताया कि इस अभियान में अधिक से अधिक लोग शामिल हो जिससे कि यह एक जन जागरूकता अभियान बन सके। प्रत्येक पंचायत स्तर पर इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा जिससे कि शीघ्रता के साथ नए टीबी रोगियों का पता लगाया जा सके।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
