गंगापुर सिटी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार शाम पार्थ रिसोर्ट में नव निर्वाचित ब्राह्मण समाज अध्यक्ष हेमन्त शर्मा एवं उनकी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सभापति शिवरतन अग्रवाल ने शामिल होकर हेमन्त शर्मा सहित पूरी कार्यकारिणी का माला, साफा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया। उन्होंने सभी को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर तथा सभापति शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि समाज की एकता, समरसता और संगठन की मजबूती के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हेमन्त शर्मा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज की नई कार्यकारिणी समाज के हित एवं उत्थान के लिए सक्रियता से कार्य करेगी। साथ ही सभी समाज बंधुओं को साथ लेकर सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने नव निर्वाचित अध्यक्ष हेमन्त शर्मा एवं पूरी कार्यकारिणी को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपसी सहयोग, भाईचारे एवं समन्वय के माध्यम से समाज को नई दिशा और मजबूती प्रदान की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि समाज की युवा शक्ति को साथ लेकर सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर शिक्षा, सेवा एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जाना चाहिए।

समारोह के दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष हेमन्त शर्मा एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी का उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं समाज बंधुओं ने भी स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, सभापति शिवरतन अग्रवाल, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी एवं समाज बंधु सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। समारोह में नव निर्वाचित कार्यकारिणी के स्वागत के साथ समाज की एकता, समरसता और सामाजिक उत्थान के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संदेश दिया गया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story