बौंली (सवाई माधोपुर)। आगामी नगर पालिका बौंली नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर की आवश्यक जनरल मीटिंग आयोजित हुई। जिला अध्यक्ष एवं बामनवास विधायक इंदिरा मीणा के आदेशानुसार हुई बैठक में नियुक्त सभी पर्यवेक्षक, सह-पर्यवेक्षक एवं स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में नगर निकाय चुनाव की रणनीति को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों ने चुनावी तैयारियों के साथ जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की।

चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए शनिवार 22 और 23 अगस्त को चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन पत्र लिए जाएंगे। आवेदन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कांग्रेस कार्यालय, विधायक निवास, बौंली में जमा किए जा सकेंगे।

बैठक में मौजूद प्रभारी अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त आवेदनों और कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय एवं ब्लॉक अध्यक्ष को भेजी जाएगी।

बैठक में सभी नियुक्त प्रभारियों के साथ कांग्रेस पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच हुई यह बैठक आगामी चुनावी प्रक्रिया और पार्टी संगठन की सक्रियता के लिहाज से महत्वपूर्ण रही।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story