बौली-बामनवास में श्रीराम कला मंडल की ओर से शिव बगीची स्थित श्रीराम कला मंडल मंच प्रांगण में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन रावण, कुंभकरण और विभीषण के जन्म से लेकर भगवान श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं का मंचन किया गया। राक्षसों के अत्याचारों से पृथ्वी पर मचे हाहाकार और देवताओं की आराधना के बाद भगवान श्रीराम के जन्म की कथा ने रामलीला के मंचन को आगे बढ़ाया।

श्रद्धा ओम त्रिवेदी के अनुसार, रामलीला में दिखाया गया कि रावण, कुंभकरण और विभीषण ने जन्म के बाद ब्रह्मा जी से वरदान प्राप्त किए। इसके बाद राक्षसों ने साधु-संतों और ब्राह्मणों पर अत्याचार किए, जिससे पृथ्वी पर हाहाकार मच गया। राक्षसों के अत्याचारों से व्याकुल पृथ्वी ब्रह्मा जी के पास पहुंची और देवताओं के साथ भगवान श्रीविष्णु की आराधना की। पृथ्वी ने राक्षसों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान विष्णु से पृथ्वी पर जन्म लेने का अनुरोध किया।

इसके बाद भगवान श्रीराम के जन्म की लीला का मंचन किया गया। महाराजा दशरथ का गुरु वशिष्ठ के पास जाना और उनके द्वारा बताए गए श्रृंगी ऋषि के यज्ञ के माध्यम से चारों भाइयों के जन्म की कथा प्रस्तुत की गई। इसके बाद नामकरण संस्कार, यज्ञोपवीत संस्कार तथा गुरु गृह पढ़न गए रघुराई, अल्पकाल सब विद्या आई और आखेट की लीलाओं का मंचन हुआ।

रामलीला में विभिन्न पात्रों की भूमिकाएं कलाकारों ने निभाईं। गुरु वशिष्ठ की भूमिका पत्रकार श्रद्धा ओम त्रिवेदी ने, राजा दशरथ की भूमिका गिरिराज बुंदेला ने, सुमंत की भूमिका राघवेश शर्मा ने, रावण की भूमिका मदन सिंह राजावत ने, कुंभकरण की भूमिका गोपाल शर्मा ने, विभीषण की भूमिका हरिओम ने, श्रीराम की भूमिका प्रेमराज सैनी ने और लक्ष्मण की भूमिका लड्डू लाल योगी ने निभाई।

रामलीला का मंचन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे दर्शकों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है। दर्शक उत्साह के साथ रामलीला में भाग ले रहे हैं और मंच पर प्रस्तुत की जा रही धार्मिक लीलाओं का आनंद ले रहे हैं।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story