तुलसीराम बैरवा बने बोरिफ-सवाईगंज के सरपंच, टेम्पू चालक को ग्रामीणों ने जिताया
टेम्पू चलाने वाले साधारण परिवार के तुलसीराम बैरवा ने 267 मतों से जीत दर्ज कर ग्राम पंचायत में संभाली कमान।

ग्राम पंचायत बोरिफ-सवाईगंज में गांव की एकजुटता ने एक गरीब किसान के बेटे की किस्मत बदल दी। सामान्य परिवार से आने वाले और टेम्पू चलाकर आजीविका कमाने वाले तुलसीराम बैरवा को ग्रामीणों ने अपना सरपंच चुनकर गांव की जिम्मेदारी सौंपी है। तुलसीराम बैरवा ने 267 भारी मतों से जीत दर्ज कर सरपंच पद हासिल किया।
तुलसीराम बैरवा एक सामान्य व्यक्ति हैं और टेम्पू चलाकर अपना जीवनयापन करते हैं। उनकी सादगी और अच्छा व्यवहार ग्रामीणों के बीच उनकी पहचान बना। गांव के लोगों ने उनके व्यवहार पर भरोसा जताते हुए एकजुट होकर उनका समर्थन किया।
इस चुनाव में गांव की एकजुटता और गरीब परिवार के प्रति ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग ने अहम भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने तुलसीराम बैरवा को अपना प्रतिनिधि चुनकर यह साबित किया कि चुनाव में व्यक्ति का व्यवहार और लोगों के साथ उसके संबंध भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
तुलसीराम बैरवा ने गांव की सभी बस्तियों और माताओं के आशीर्वाद को अपनी जीत का आधार बताया। 267 मतों के भारी अंतर से मिली यह जीत ग्राम पंचायत बोरिफ-सवाईगंज में ग्रामीणों की एकजुटता और तुलसीराम बैरवा के प्रति उनके विश्वास को दर्शाती है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
