बौंली में महान राष्ट्रचिंतक, संगठन शिल्पी एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्रसेवा एवं अंत्योदय के विचारों को स्मरण किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय परिषद सदस्य श्री ओमप्रकाश जी डंगोरिया रहे। अध्यक्षता श्री राधेश्याम जी पुरी ने की। मुख्य अतिथि अंसार खलीफा, प्रदेश प्रशिक्षण सहप्रभारी, अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री मुरारी लाल जी मंगल एवं पूर्व मंडल महामंत्री श्री मुकेश जी गोयल रहे।

मुख्य वक्ता श्री ओमप्रकाश जी डंगोरिया ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीनदयाल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज और संगठन के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उनका एकात्म मानववाद व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के समग्र विकास की भारतीय दृष्टि प्रस्तुत करता है। दीनदयाल जी के विचारों से प्रेरणा लेकर कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास की भावना के साथ पहुंचना चाहिए।

मुख्य अतिथि अंसार खलीफा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का अंत्योदय का विचार समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को केंद्र में रखता है। उन्होंने कहा, “दीनदयाल जी ने हमें सिखाया कि राष्ट्रसेवा केवल सत्ता या पद का विषय नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति के प्रति जिम्मेदारी और सेवा का संकल्प है। उनके विचार आज भी कार्यकर्ताओं को संगठन, सेवा और राष्ट्रहित के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।”

अंसार खलीफा ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी के जीवन से सादगी, संगठन के प्रति समर्पण, राष्ट्रभक्ति और अंतिम व्यक्ति तक सेवा की प्रेरणा मिलती है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और उनके आदर्शों को जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में मोहम्मद उमर मंसूरी, अजय गुर्जर, आर्यन खान, मोहम्मद अनस, नियाजु खां पठान, सलीम खान पठान, इमामुद्दीन शाह, राजेंद्र महावर, अमन पठान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र एवं समाज की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story