बौंली, बामनवास। नगर पालिका बौंली में हुए मतदान के दौरान लोकतंत्र के प्रति बुजुर्ग मतदाता का उत्साह देखने को मिला। वार्ड नंबर 18 की 96 वर्षीय सबसे बुजुर्ग महिला रामेश्वरी देवी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र पर पहुंचकर उन्होंने वोट डाला।

नगर पालिका बौंली में दोपहर करीब 3:30 बजे तक 67.77 प्रतिशत मतदान हो चुका था। समाचार लिखे जाने तक सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्वक चल रहा था। अपने-अपने प्रत्याशी मतदाताओं को साधनों से या किसी प्रकार लाकर मतदान करवा रहे थे।

दोपहर करीब 12:00 बजे जिला पुलिस अधीक्षक जेस्ठा मैत्रेई ने बौंली नगर के अनेकों मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर शांति व्यवस्थाओं की जांच की।

नगर पालिका बौंली के वार्ड नंबर 18 में 96 वर्ष की उम्र में रामेश्वरी देवी का मतदान करना इस चुनावी प्रक्रिया का प्रमुख दृश्य रहा। वहीं, 3:30 बजे तक 67.77 प्रतिशत मतदान और सभी बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी रहने से बौंली में मतदान प्रक्रिया आगे बढ़ती रही।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story