बौंली, बामनवास। ग्राम पंचायत दड़ौली में भादवा की पहली दशमी को तेजाजी महाराज का दो दिवसीय मेला शुरू हो गया। मेले में दूर-दूर से ग्रामीण यात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में तेजाजी महाराज और मेलों का विशेष महत्व माना जाता है, जिसमें सभी जातियों के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

ग्रामीणों के अनुसार तेजाजी महाराज का आशीर्वाद प्रत्येक मानव एवं सभी प्राणियों को जहरीले कीटों से बचाता है। इसी आस्था के चलते दड़ौली में आयोजित मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। मेले की तैयारियां करीब 15 दिन पहले से ही शुरू कर दी जाती हैं।

वीरेंद्र शर्मा, वार्ड पंच विष्णु शर्मा, महेश मीणा, सुनील, देवराज व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि तेजाजी की बिंदोरी गांव देवली, गोलपुर, भीपुरा, मालियान ढाणी, बंजारा ढाणी और थडौली में निकाली जाती है। इस दौरान अनेक धार्मिक आयोजन, भक्ति संगीत संध्या, घोड़ी दौड़, पैदल दौड़ और ऊंट दौड़ जैसे कार्यक्रम होते हैं।

मेले में अनेकों प्रकार की दुकानें सजती हैं। महिलाएं और बच्चे घरेलू व अन्य आवश्यक सामान की खरीदारी करते हैं और चार-पकौड़ी का आनंद उठाते हैं। भादवा की पहली दशमी पर शुरू हुआ यह दो दिवसीय मेला ग्रामीणों की आस्था, धार्मिक आयोजनों और पारंपरिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story