बौंली न्यायालय परिसर में विशेष योग्यजन विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा दिव्यांगजनों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कृत्रिम उपकरण सहायता एवं पेंशन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

बौंली न्यायालय परिसर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित न्यायिक अधिकारी विकास नेहरा, अधिवक्तागण, कर्मचारी एवं अन्य प्रतिभागी।
16 मार्च 2026, बौंली। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति बौंली अध्यक्ष विकास नेहरा वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बौंली की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर बौंली में विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सरकारी योजनाओं और समान अवसरों पर जोर
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष विकास नेहरा ने विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के संबंध में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि "इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य सभी के लिए समान अवसर को बढ़ावा देना है।"
उपकरणों एवं वित्तीय सहायता की जानकारी
आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता अनिल कुमार शर्मा, गणपत लाल गुर्जर एवं मोहम्मद जाहिद शिर्वानी द्वारा उपस्थित जनसमूह को विस्तृत जानकारी दी गई। अधिवक्ताओं ने विकलांग व्यक्तियों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, सुनने की मशीन और कृत्रिम अंग जैसे उपकरण प्रदान करने के लिए एडीआईपी योजना, विकलांग व्यक्तियों के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए यूडीआईडी कार्ड, एवं एनडीएफडीसी ऋण योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।
पेंशन एवं स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का प्रसार
इसी क्रम में अधिकार मित्र बामचंद भदौरिया द्वारा राजस्थान मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना एवं दिव्यांगजनों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने के लिए निरामया स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर सहायक अभियोजन अधिकारी राजेश कुमावत, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष रामस्वरूप गुर्जर, पैनल अधिवक्ता गणपत लाल गुर्जर, अनिल कुमार शर्मा, मोहम्मद जाहिद शिर्वानी, तालुका लिपिक गणपत सैनी, अधिकार मित्र बामचंद भदौरिया, शिक्षा विभाग से भरतलाल गुर्जर, न्यायालय के अधिवक्तागण, कर्मचारीगण एवं पक्षकारान आदि उपस्थित रहे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
