बोली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बोली की ओर से कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष गिर्राज मीणा ने की। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कांग्रेस मीडिया प्रभारी अमन खान ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज और देश को सही दिशा दिखाने में पूरी तरह प्रासंगिक और प्रेरणादायी हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष तारा बाई मीणा, वरिष्ठ नेता रतन लाल मीणा, जिला कांग्रेस सचिव सिराज खान, नगर अध्यक्ष रामोतार मंगल, ब्लॉक महासचिव सलीम मिर्जा, कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट धर्मराज मीणा, SC ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमचंद रैगर, कोड़याई मण्डल अध्यक्ष रमेश मीणा, कदीर पेंटर तथा बसराम मीणा सहित अनेक वक्ता एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story