बौंली, बामनवास। श्रद्धा ओम त्रिवेदी। क्षेत्र की दोनों नगर पालिकाओं में भाजपा एवं कांग्रेस द्वारा प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही गली, मोहल्लों और चौपालों पर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बौंली एवं बामनवास में नगर पालिका घोषित होने के बाद पहली बार हो रहे नगर पालिका चुनाव को लेकर आमजनों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

बौंली नगर पालिका मुख्यालय पर 25 पार्षदों और बामनवास नगर पालिका मुख्यालय पर 20 पार्षदों के लिए 9 सितंबर को मतदान की चुनाव प्रक्रिया संपन्न होनी है। चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। दोनों उपखंड मुख्यालयों पर नगर पालिका घोषित होने के बाद पहली बार होने वाले पार्षद चुनाव में भाजपा एवं कांग्रेस दोनों प्रमुख पार्टियों को बागी उम्मीदवारों के कारण चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

कानून एवं व्यवस्था को लेकर भरतपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक एवं सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ने दोनों मुख्यालयों का दौरा कर कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा कर ली है। पुलिस ने दोनों मुख्यालयों पर फ्लैग मार्च निकालकर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने का संदेश दिया है।

पहली बार हो रहे नगर पालिका चुनाव में भाजपा एवं कांग्रेस दोनों प्रमुख पार्टियों के बागी उम्मीदवार निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। इससे दोनों पार्टियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, भाजपा एवं कांग्रेस दोनों ने अपने बागियों को मनाने के प्रयास जारी रखे हैं। प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद बढ़ी चुनावी हलचल और बागियों की मौजूदगी ने बौंली एवं बामनवास के नगर पालिका चुनाव को और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story